Punjab News

पंजाब में बिजली संकट गहराया, थर्मल प्लांटों के 6 यूनिट बंद: डिमांड 15,500 MW पार; महंगी बिजली खरीद रहा पावरकॉम, 4-5 घंटे के कट

पंजाब में बिजली संकट गहराया, थर्मल प्लांटों के 6 यूनिट बंद: डिमांड 15,500 MW पार; महंगी बिजली खरीद रहा पावरकॉम, 4-5 घंटे के कट

पंजाब में बिजली संकट गहराता जा रहा है। बिजली की डिमांड पिछले कुछ दिनों से लगातार 15,500 मेगावाट के पार बनी हुई है। उत्पादन में भारी कमी चल रही है। हालात यह हैं कि पंजाब स्टेट पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (PSPCL) को बिजली सप्लाई के लिए सेंट्रल पूल से महंगी बिजली खरीदनी पड़ रही है। पंजाब के सरकारी थर्मल प्लांटों के 6 यूनिटों में बिजली उत्पादन पूरी तरह ठप है। बाकी चार यूनिटों में से दो में भी क्षमता से काफी कम उत्पादन हो रहा है। वहीं, प्राइवेट प्लांटों के सभी पांच यूनिटों से बिजली का उत्पादन हो रहा है। बिजली…
Read More

गुरदासपुर में पुलिस कांस्टेबल पर जानलेवा हमला: बहन भी साथ थी, नशा तस्करों ने की वारदात; मेले में लगी थी ड्यूटी

गुरदासपुर जिले के गांव बब्बेहाली अड्डे में पंजाब पुलिस के कांस्टेबल करणप्रीत सिंह और उनकी बहन पर कुछ युवकों ने जानलेवा हमला कर दिया। कांस्टेबल करणप्रीत सिंह की ड्यूटी बब्बेहाली छिंज मेले में लगी हुई थी। वह पास के गांव मुस्तफा जट्टा के रहने वाले हैं। इस हमले में घायल कांस्टेबल और उनकी बहन को इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि जब कांस्टेबल करणप्रीत सिंह पर हमला हुआ, उस समय वह पुलिस की वर्दी में ड्यूटी पर थे। घायल पुलिस कांस्टेबल करणप्रीत सिंह को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 'नशा…
Read More

पंजाब में MBBS के 25 अभ्यर्थियों का दाखिला रोका: डबल डोमिसाइल से एडमिशन लेने का आरोप; शिकायत के बाद बाबा फरीद यूनिवर्सिटी का एक्शन

फरीदकोट में बाबा फरीद यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज ने पंजाब में एमबीबीएस पाठ्यक्रम की 85 प्रतिशत राज्य कोटा सीटों पर दाखिले के लिए आवेदन करने वाले 25 अभ्यर्थियों को दाखिले से वंचित कर दिया है। जांच में सामने आया कि इन अभ्यर्थियों ने पंजाब के साथ-साथ अन्य राज्यों या केंद्र शासित प्रदेशों की राज्य कोटा सीटों के लिए भी आवेदन किया था। यूनिवर्सिटी के अनुसार, इन 25 अभ्यर्थियों ने पंजाब राज्य कोटा के अलावा चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक, असम, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, तेलंगाना, जम्मू-कश्मीर, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और उत्तराखंड में भी राज्य कोटा के तहत दाखिले के लिए आवेदन किया। इनमें…
Read More
मुलाजिमों के आगे नहीं झुकेंगे CM भगवंत मान: DA पर हाईकोर्ट के आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देंगे; कर्मचारी बोले- चंडीगढ़ से सतोज भेजेंगे

मुलाजिमों के आगे नहीं झुकेंगे CM भगवंत मान: DA पर हाईकोर्ट के आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देंगे; कर्मचारी बोले- चंडीगढ़ से सतोज भेजेंगे

पंजाब की आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार हड़ताली मुलाजिमों के आगे झुकने को तैयार नहीं है। सरकार ने अब हाईकोर्ट के DA देने के आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चैलेंज करने का फैसला किया है। यह फैसला तब सामने आया, जब कल, 31 अगस्त को सरकार को हाईकोर्ट में DA देने को लेकर कंप्लायंस रिपोर्ट भी दाखिल करनी है। इससे पहले हड़ताली मुलाजिम भी सुप्रीम कोर्ट में कैविएट दाखिल कर चुके हैं। जिसके जरिए मांग की गई है कि सुप्रीम कोर्ट कोई भी आदेश देने से पहले मुलाजिमों का पक्ष भी सुने। मुलाजिम हाईकोर्ट में सिंगल और डबल बैंच, दोनों…
Read More
पंजाब में 63 हजार उपभोक्ताओं को फिर मिलेंगे बिजली बिल, पावरकॉम कल से शुरू करेगा हेल्पलाइन

पंजाब में 63 हजार उपभोक्ताओं को फिर मिलेंगे बिजली बिल, पावरकॉम कल से शुरू करेगा हेल्पलाइन

पंजाब के जो लोग अधिक बिजली बिल आने से परेशान हो गए हैं, उन्हें अब दिक्कत नहीं उठानी पड़ेगी। सरकार ने ऐसे लोगों की पहचान कर ली है। करीब 63 हजार लोगों को नए सिरे से बिल भेजे जा रहे हैं। बिल भेजने की प्रक्रिया अगले 3 दिन में पूरी हो जाएगी। यह दावा बिजली मंत्री तरुणप्रीत सिंह सोंध ने किया है। वह चंडीगढ़ में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे हैं। मंत्री ने बताया कि मीटर रीडर्स की हड़ताल के दौरान अस्थायी बिल जारी होने से इन उपभोक्ताओं के बिल प्रभावित हुए थे।अब सभी 63,702 उपभोक्ताओं को 300 यूनिट मुफ्त बिजली…
Read More
5 करोड़ रिश्वत के आरोप पर गुरप्रीत कौर का पलटवार, रिटायर्ड जज को भेजा कानूनी नोटिस; 24 घंटे में माफी की मांग

5 करोड़ रिश्वत के आरोप पर गुरप्रीत कौर का पलटवार, रिटायर्ड जज को भेजा कानूनी नोटिस; 24 घंटे में माफी की मांग

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर ने अपने ऊपर लगे 5 करोड़ रुपये की रिश्वत मांगने के आरोपों को लेकर रिटायर्ड जज जस्टिस रंजीत सिंह को कानूनी नोटिस भेजा है। यह मामला एक कथित दुष्कर्म केस को दबाने के लिए रिश्वत मांगने के आरोपों से जुड़ा है। गुरप्रीत कौर ने आरोपों को पूरी तरह झूठा, निराधार और राजनीतिक रूप से प्रेरित बताया है। उन्होंने जस्टिस रंजीत सिंह से 24 घंटे के भीतर सार्वजनिक रूप से माफी मांगने और अपने कथित बयान वापस लेने की मांग की है। ऐसा नहीं करने पर उनके खिलाफ मानहानि समेत कानूनी…
Read More
सज्जन कुमार पर दीपेंद्र हुड्डा के बयान से विवाद, सिख समुदाय में नाराजगी

सज्जन कुमार पर दीपेंद्र हुड्डा के बयान से विवाद, सिख समुदाय में नाराजगी

कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा की ओर से पूर्व कांग्रेस सांसद सज्जन कुमार की मौत पर दिए गए बयान को लेकर पंजाब की राजनीति में विवाद खड़ा हो गया है। 1984 के सिख विरोधी दंगों से जुड़े मामले में दोषी ठहराए गए सज्जन कुमार की 20 अगस्त को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में 80 वर्ष की उम्र में मौत हो गई थी। उनकी मौत के बाद दीपेंद्र हुड्डा ने उन्हें लेकर ऐसा बयान दिया, जिस पर सिख समुदाय और विभिन्न राजनीतिक दलों की ओर से कड़ी प्रतिक्रिया सामने आई है। दीपेंद्र हुड्डा ने सज्जन कुमार की मौत को देश के…
Read More
मोहाली की फैक्ट्री में बॉयलर फटने से जोरदार धमाका, बाल-बाल बचे कर्मचारी

मोहाली की फैक्ट्री में बॉयलर फटने से जोरदार धमाका, बाल-बाल बचे कर्मचारी

मोहाली में एक फैक्ट्री में बॉयलर फटने से अचानक जोरदार धमाका हो गया। धमाके के बाद फैक्ट्री परिसर में अफरा-तफरी मच गई। घटना के समय फैक्ट्री में काम कर रहे कर्मचारियों में दहशत फैल गई। धमाका इतना तेज था कि आसपास के इलाके में भी इसकी आवाज सुनाई दी। गनीमत रही कि हादसे में काम कर रहे कर्मचारी बाल-बाल बच गए और किसी बड़े जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है। घटना की सूचना मिलते ही फैक्ट्री प्रबंधन और आसपास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। कर्मचारियों ने तुरंत सुरक्षित स्थान की ओर भागकर अपनी जान बचाई। हादसे के बाद…
Read More
गुरप्रीत कौर पर रिश्वत के आरोपों से पंजाब में सियासी विवाद, पूर्व जज के खिलाफ भेजा कानूनी नोटिस

गुरप्रीत कौर पर रिश्वत के आरोपों से पंजाब में सियासी विवाद, पूर्व जज के खिलाफ भेजा कानूनी नोटिस

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर पर लगे कथित रिश्वत के आरोपों को लेकर राज्य की राजनीति में विवाद गहरा गया है। एक सेवानिवृत्त पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के जज की ओर से लगाए गए आरोपों में दावा किया गया कि गुरप्रीत कौर ने एक दुष्कर्म मामले को दबाने के लिए कथित तौर पर 5 करोड़ रुपये की मांग की थी। मामला सामने आने के बाद राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने भी शिकायत का संज्ञान लिया है और पंजाब सरकार तथा राज्य के पुलिस प्रमुख से इस संबंध में रिपोर्ट मांगी है। आरोप सामने आने के बाद…
Read More
सज्जन कुमार को ‘रोल मॉडल’ बताने पर भड़के चन्नी, बोले- सिख कौम के हत्यारे का नाम लेना भी पाप

सज्जन कुमार को ‘रोल मॉडल’ बताने पर भड़के चन्नी, बोले- सिख कौम के हत्यारे का नाम लेना भी पाप

चंडीगढ़: 1984 के सिख विरोधी दंगों के दोषी पूर्व कांग्रेस सांसद सज्जन कुमार के निधन के बाद कांग्रेस नेताओं की ओर से दी गई श्रद्धांजलि को लेकर पंजाब की सियासत में बवाल मच गया है। कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा की ओर से सज्जन कुमार को लेकर की गई टिप्पणी पर पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और सांसद चरणजीत सिंह चन्नी ने कड़ी आपत्ति जताई है।  चन्नी ने साफ कहा कि सज्जन कुमार रोल मॉडल नहीं हो सकते। उन्होंने सज्जन कुमार को सिख कौम का हत्यारा बताते हुए कहा कि ऐसे व्यक्ति का नाम लेना भी पाप है। चन्नी ने कहा कि 1984 के दंगों में सिखों और मानवता…
Read More