नई दिल्ली(राजीव शर्मा):प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज ‘तमिलनाडु दिवस’ के अवसर पर तमिलनाडु के लोगों को बधाई दी है। श्री मोदी ने कहा कि तमिलनाडु के मेहनती और उद्यमी लोगों ने भारत की प्रगति में असाधारण योगदान दिया है। विनिर्माण, ऑटोमोबाइल और वस्त्र उद्योग से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स, अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी, स्वास्थ्य सेवा और उभरते उद्योगों तक, इस राज्य ने नवाचार, कौशल और औद्योगिक उत्कृष्टता के माध्यम से अपनी एक अलग पहचान बनाई है।
श्री मोदी ने कहा, “तमिलनाडु के लोगों को अपनी सांस्कृतिक पहचान और परंपराओं पर बहुत गर्व है। तमिल संस्कृति ने हमारे देश की सभ्यतागत यात्रा को अनगिनत स्वरूपों से समृद्ध किया है।”
प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर पोस्ट किया:
‘तमिलनाडु दिवस’ के विशेष अवसर पर तमिलनाडु के लोगों को हार्दिक बधाई!
तमिलनाडु के मेहनती और उद्यमी लोगों ने भारत की प्रगति में असाधारण योगदान दिया है। विनिर्माण, ऑटोमोबाइल और वस्त्र उद्योग से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स, अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी, स्वास्थ्य सेवा और उभरते उद्योगों तक, इस राज्य ने नवाचार, कौशल और औद्योगिक उत्कृष्टता के माध्यम से अपनी एक अलग पहचान बनाई है।
तमिलनाडु के लोगों को अपनी सांस्कृतिक पहचान और परंपराओं पर बहुत गर्व है। तमिल संस्कृति ने हमारे देश की सभ्यतागत यात्रा को अनगिनत स्वरूपों से समृद्ध किया है।
