Rajeev Sharma

5582 Posts
उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने इटानगर के न्येदार नामलो का किया दौरा, स्वदेशी संस्कृति के संरक्षण पर दिया जोर

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने इटानगर के न्येदार नामलो का किया दौरा, स्वदेशी संस्कृति के संरक्षण पर दिया जोर

नई दिल्ली(राजीव शर्मा):उपराष्ट्रपति श्री सी.पी. राधाकृष्णन ने आज इटानगर स्थित न्येदार नामलो का दौरा किया, जो अरुणाचल प्रदेश के न्याशी समुदाय और अन्य स्वदेशी समूहों के मूल डोनी-पोलो धर्म से जुड़ा एक पवित्र पूजा स्थल और सामुदायिक केंद्र है। उपराष्ट्रपति ने प्रार्थना कक्ष में प्रार्थना की और उन्हें न्याशी स्वदेशी धर्म, मान्यताओं और प्रार्थना प्रणालियों, येर्को स्वदेशी गुरुकुल प्रणाली, पारंपरिक ज्ञान और औषधीय प्रणालियों के संरक्षण और मातृभाषा को बढ़ावा देने के प्रयासों के बारे में जानकारी दी गई। एक सामुदायिक सभा को संबोधित करते हुए श्री सी.पी. राधाकृष्णन ने कहा कि अरुणाचल प्रदेश की अपनी पहली यात्रा के दौरान…
Read More
अमेरिका-ईरान तनाव चरम पर: वाशिंगटन ने पांच तेल टैंकर तबाह किए, तेहरान ने जॉर्डन पर दागी मिसाइलें

अमेरिका-ईरान तनाव चरम पर: वाशिंगटन ने पांच तेल टैंकर तबाह किए, तेहरान ने जॉर्डन पर दागी मिसाइलें

वाशिंगटन/तेहरान (राजीव शर्मा): अमेरिकी सेना द्वारा ईरान के पांच तेल टैंकरों को नष्ट करने और जवाब में तेहरान द्वारा जॉर्डन स्थित अमेरिकी ठिकानों पर ताजा मिसाइल हमले के बाद मंगलवार को दोनों देशों के बीच तनाव नए स्तर पर पहुंच गया। छह महीने से अधिक समय से जारी इस संघर्ष में यह एक और बड़ा सैन्य टकराव माना जा रहा है। हमलों के इस नए दौर ने आशंका बढ़ा दी है कि बार-बार होने वाली सैन्य झड़पें दोनों पक्षों को कूटनीतिक समाधान से और दूर ले जाएंगी, जिससे युद्ध के वैश्विक आर्थिक दुष्प्रभाव और गहरे हो सकते हैं। जॉर्डन ने…
Read More
हिमाचल प्रदेश में अगले चार दिन शुष्क रहेगा मौसम; 13 सितंबर से फिर शुरू हो सकती है बारिश

हिमाचल प्रदेश में अगले चार दिन शुष्क रहेगा मौसम; 13 सितंबर से फिर शुरू हो सकती है बारिश

शिमला (राजीव शर्मा): हिमाचल प्रदेश में अगले चार दिनों के दौरान मौसम के मुख्य रूप से शुष्क बने रहने की संभावना है, क्योंकि राज्य भर में दक्षिण-पश्चिम मानसून की रफ्तार सुस्त पड़ी हुई है। मौसम विज्ञान केंद्र ने तापमान में उल्लेखनीय बढ़ोतरी का पूर्वानुमान जताया है, जिसके तहत कई इलाकों में पारा 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक चढ़ सकता है। राज्य के ज्यादातर हिस्सों में आज और कल आसमान साफ रहने के आसार हैं। आगामी 48 घंटों के दौरान अधिक ऊंचाई वाले पहाड़ी इलाके पूरी तरह शुष्क रह सकते हैं, जबकि निचले और मध्य पहाड़ी क्षेत्रों में कुछ स्थानों…
Read More
कनाडा में पंजाबी गायक एमी विर्क की गाड़ी पर ताबड़तोड़ फायरिंग, बाल-बाल बचे कलाकार

कनाडा में पंजाबी गायक एमी विर्क की गाड़ी पर ताबड़तोड़ फायरिंग, बाल-बाल बचे कलाकार

एबॉट्सफ़ोर्ड (राजीव शर्मा): मशहूर पंजाबी गायक और अभिनेता एमी विर्क कनाडा के एबॉट्सफ़ोर्ड में एक लाइव परफॉर्मेंस के बाद हुए जानलेवा हमले में सकुशल बच निकले हैं। शनिवार देर रात अज्ञात हमलावरों ने उस लग्जरी कार को निशाना बनाकर गोलियां बरसाईं, जिसमें विर्क अपने साथियों के साथ सवार थे। यह वारदात रात करीब 11 बजे मैक्कलम रोड और साउथ फ्रेज़र वे के चौराहे के पास घटी। कार्यक्रम संपन्न होने के बाद विर्क जैसे ही रोल्स-रॉयस कलिनन से रवाना हुए, घात लगाए बैठे हमलावरों ने वाहन पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। आयोजकों ने पुष्टि की है कि हमले के समय गायक…
Read More
पहाड़ी क्षेत्रों में पशुधन निगरानी को मिलेगी AI की ताकत, किसानों के प्रबंधन का तरीका बदलने की उम्मीद

पहाड़ी क्षेत्रों में पशुधन निगरानी को मिलेगी AI की ताकत, किसानों के प्रबंधन का तरीका बदलने की उम्मीद

नई दिल्ली(राजीव शर्मा):पशुधन अनुसंधान और प्रबंधन में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, नागालैंड स्थित आईसीएआर-राष्ट्रीय मिथुन अनुसंधान केंद्र के शोधकर्ताओं ने प्राकृतिक फार्म के माहौल में मिथुन के व्यवहार की रियल-टाइम पहचान और ट्रैकिंग के लिए एक एआई-आधारित प्रणाली विकसित की है। यह शोध पशुओं के निरंतर व्यवहार की निगरानी करने में सक्षम है और पशु स्वास्थ्य, कल्याण, नस्ल सुधार (ब्रीडिंग) व प्रजनन प्रबंधन के लिए बहुमूल्य जानकारी प्रदान कर सकता है। हाल ही में प्रसिद्ध वैज्ञानिक पत्रिका इंजीनियरिंग रिसर्च एक्सप्रेस में प्रकाशित एक अध्ययन में मिथुन (बॉस फ्रोंटालिस) के व्यवहार की स्वचालित…
Read More
विदिशा मेडिकल कॉलेज में डे-केयर कैंसर सुविधा शुरू, डॉ. जितेंद्र सिंह बोले- मरीजों के करीब पहुंच रही व्यापक कैंसर देखभाल

विदिशा मेडिकल कॉलेज में डे-केयर कैंसर सुविधा शुरू, डॉ. जितेंद्र सिंह बोले- मरीजों के करीब पहुंच रही व्यापक कैंसर देखभाल

नई दिल्ली(राजीव शर्मा):केन्द्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी एवं पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और प्रधानमंत्री कार्यालय, कार्मिक, लोक शिकायत, पेंशन, परमाणु ऊर्जा एवं अंतरिक्ष राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने आज कहा कि देश में बढ़ते कैंसर के मामलों को देखते हुए विभिन्न स्तरों पर कैंसर देखभाल सुविधाओं का निरंतर विस्तार आवश्यक है ताकि रोगी अपने घरों के पास ही गुणवत्तापूर्ण उपचार प्राप्त कर सकें। उन्होंने कहा कि परमाणु ऊर्जा विभाग (डीएई), टाटा मेमोरियल सेंटर (टीएमसी) के माध्यम से, कैंसर उपचार और विकिरण से लेकर रोकथाम, शीघ्र पता लगाने, निदान और चिकित्सा पेशेवरों के प्रशिक्षण तक की सेवाओं के साथ,…
Read More
पीएम मोदी ने साझा किया संस्कृत सुभाषितम्, विवेकपूर्ण ज्ञान के महत्व पर दिया संदेश

पीएम मोदी ने साझा किया संस्कृत सुभाषितम्, विवेकपूर्ण ज्ञान के महत्व पर दिया संदेश

नई दिल्ली(राजीव शर्मा):प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने एक संस्कृत सुभाषितम् को साझा किया। इस सुभाषितम् का तात्‍पर्य है कि एक बुद्धिमान और समझदार व्यक्ति को ज्ञान की हर शाखा से सार निकालना चाहिए, चाहे वह बड़ी हो या छोटी। उन्होंने हर स्रोत से मूल्यवान ज्ञान प्राप्त करने और उसे आत्मसात् करने के महत्व पर बल दिया। प्रधानमंत्री ने संस्कृत सुभाषितम् साझा किया- “अणुभ्यश्च महद्भ्यश्च शास्त्रेभ्यः कुशलो नरः। सर्वतः सारमादद्यात् पुष्पेभ्य इव षट्पदः॥” विवेकी और कुशल व्‍यक्ति को छोटे-बडे सभी शास्‍त्रों से, चाहे वे किसी भी विषय के हों, उपयोगी सारतत्‍व को ग्रहण करना चाहिए। जैसे भौंरा विभिन्‍न पुष्‍पों से केवल…
Read More
प्रधानमंत्री ने डॉ. भूपेन हजारिका की 100वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की

प्रधानमंत्री ने डॉ. भूपेन हजारिका की 100वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की

नई दिल्ली(राजीव शर्मा):प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने महान गायक-संगीतकार और गीतकार डॉक्टर भूपेन हजारिका को उनकी 100वीं जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की है। प्रधानमंत्री ने कहा है कि डॉ. भूपेन हजारिका के सुरों ने असम की आत्मा और पूर्वोत्तर की भावना को पूरे देश तक पहुंचाया। उन्होंने कहा कि डॉ. हजारिका ने अपने संगीत के माध्यम से अनगिनत लोगों के विचारों और भावनाओं को अत्यंत खूबसूरती से व्यक्त किया और लोगों को करीब लाये। श्री मोदी ने विगत वर्ष गुवाहाटी में डॉ. हजारिका की जन्म शताब्दी समारोह के शुभारंभ में भाग लेने की यादें भी ताजा कीं। प्रधानमंत्री ने कहा…
Read More
प्रधानमंत्री ने पोषण पहलों और आंगनवाड़ी व्यवस्था को मजबूत करने से संबंधित एक लेख साझा किया

प्रधानमंत्री ने पोषण पहलों और आंगनवाड़ी व्यवस्था को मजबूत करने से संबंधित एक लेख साझा किया

नई दिल्ली(राजीव शर्मा):प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने केंद्रीय मंत्री श्रीमती अन्नपूर्णा देवी द्वारा लिखे गए एक लेख को साझा किया है। मातृ वंदना योजना और पोषण माह के 10 वर्ष पूर्ण होने पर लिखा गया यह लेख आंगनवाड़ी प्रणाली को एक जन आंदोलन बनाने के संदेश को स्‍पष्‍ट रूप से दर्शाता है। यह रेखांकित करता है कि डीबीटी, सामाजिक लेखापरीक्षा और पौष्टिक भोजन बच्चों, महिलाओं और किशोरियों को किस प्रकार सहायता कर रहे हैं। लेख में बताया गया है कि "हमारी आंगनवाड़ी, हमारी जिम्मेदारी" के दृष्टिकोण से निर्देशित ये प्रयास कुपोषण मुक्त और विकसित भारत की दिशा में मार्ग प्रशस्त…
Read More
गुजरात के विकास को नई रफ्तार, वडोदरा में 35,000 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं की सौगात

गुजरात के विकास को नई रफ्तार, वडोदरा में 35,000 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं की सौगात

नई दिल्ली(राजीव शर्मा):प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने गुजरात के वडोदरा में 35,000 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखी, उद्घाटन किया और उन्हें राष्ट्र को समर्पित किया। प्रधानमंत्री ने इस अवसर पर उपस्थित विशिष्ट गणमान्य व्यक्तियों का हार्दिक अभिनंदन करते हुए अपना संबोधन शुरू किया। उन्होंने इस ऐतिहासिक अवसर पर वहां उपस्थित और ऑनलाइन माध्यमों से जुड़े सभी नागरिकों का स्वागत किया। श्री मोदी ने कहा, "मैं गुजरात के अपने भाइयों और बहनों का स्वागत करता हूं।" प्रधानमंत्री ने महाराजा सयाजीराव विश्वविद्यालय के मैदान में शानदार माहौल का उल्लेख करते हुए प्रगति के इस साझा उत्सव के…
Read More