Haryana

मुख्यमंत्री के ओएसडी भारत भूषण भारती और डेक्कन विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति ने रखे अपने विचार

मुख्यमंत्री के ओएसडी भारत भूषण भारती और डेक्कन विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति ने रखे अपने विचार

चंडीगढ़(बलविंदर सिंह): हरियाणा के विकास एवं पंचायत मंत्री श्री कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि राखीगढ़ी की ऐतिहासिक धरती हमारी प्राचीन सभ्यता, ज्ञान, कौशल और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत की पहचान है। यहां मिले पुरातात्विक अवशेष हजारों वर्ष पुराने मानव जीवन और विकसित नगरीय व्यवस्था की जानकारी देते हैं। इस धरोहर का संरक्षण करना और इसके ऐतिहासिक महत्व को देश-दुनिया तक पहुंचाना हम सभी का दायित्व है। श्री कृष्ण लाल पंवार शनिवार को हांसी जिला के गांव राखीगढ़ी में आयोजित "अंतरराष्ट्रीय राखीगढ़ी महोत्सव" के अंतर्गत आयोजित अंतरराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने देश भर से आए तथा विदेश से…
Read More
पीएम-सेतु योजना को स्टैंडिंग फाइनेंस कमेटी की मंजूरी, शिक्षा और कौशल विकास को मिलेगा बढ़ावा

पीएम-सेतु योजना को स्टैंडिंग फाइनेंस कमेटी की मंजूरी, शिक्षा और कौशल विकास को मिलेगा बढ़ावा

चंडीगढ़(बलविंदर सिंह): हरियाणा में कौशल विकास और युवाओं को रोजगार से जोड़ने की दिशा में राज्य सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में आयोजित स्टैंडिंग फाइनेंस कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक में राज्य में पहली बार शुरू की जा रही "पीएम -सेतु" (अपग्रेडेड ITI के माध्यम से प्रधानमंत्री कौशल और रोजगार क्षमता परिवर्तन) योजना के कार्यान्वयन और इसके बजट प्रावधानों को हरी झंडी दे दी गई। इस योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश के अपग्रेड किए गए आईटीआई से पास होने वाले कुशल युवाओं की अधिक से अधिक नौकरियां सुनिश्चित करना और उन्हें उद्योग…
Read More
अध्यक्ष आरती सिंह राव ने खिलाड़ियों को दी बधाई, उपलब्धियों की सराहना की

अध्यक्ष आरती सिंह राव ने खिलाड़ियों को दी बधाई, उपलब्धियों की सराहना की

चंडीगढ़(बलविंदर सिंह): जापान में 18 से 24 अक्टूबर 2026 तक आयोजित एशियन पैरा गेम्स में हरियाणा के पैरा खिलाड़ियों ने अपने शानदार प्रदर्शन से इतिहास रच दिया है। भारतीय खिलाड़ियों ने इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में कुल 114 पदक जीतकर पूरे देश का नाम रोशन किया है, जिसमें हरियाणा के खिलाड़ियों ने अहम योगदान देते हुए 9 स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक सहित कुल 31 पदक हासिल किए हैं। इस ऐतिहासिक उपलब्धि ने हरियाणा को एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय खेल मानचित्र पर एक नई और मजबूत पहचान दिलाई है। हरियाणा के इस गौरवपूर्ण प्रदर्शन पर पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ हरियाणा की…
Read More
ठोस कचरा प्रबंधन से लेकर सड़क और जलापूर्ति तक, विकास कार्यों को मिली मंजूरी

ठोस कचरा प्रबंधन से लेकर सड़क और जलापूर्ति तक, विकास कार्यों को मिली मंजूरी

चंडीगढ़(बलविंदर सिंह): हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में शनिवार को चंडीगढ़ में आयोजित उच्चाधिकार प्राप्त कार्य क्रय समिति (HPWPC) की बैठक में ₹219.91 करोड़ की लागत के विकास कार्यों को मंजूरी प्रदान की गई। इन कार्यों के लिए विभिन्न एजेंसियों द्वारा ₹233.68 करोड़ की राशि की बोली लगाई गई थी। नेगोसिएशन के माध्यम से सरकार ने ₹18.81 करोड़ की बचत सुनिश्चित की गई। बैठक में शहरी स्थानीय निकाय मंत्री श्री विपुल गोयल भी उपस्थित रहे। बैठक में शहरी स्थानीय निकाय विभाग से संबंधित ठोस कचरा प्रबंधन, सड़कों के निर्माण एवं मरम्मत, जलापूर्ति, सीवरेज, जल निकासी, स्ट्रीट…
Read More
वीटा मिल्क बूथ आवंटन के लिए 23 नवंबर तक करें आवेदन, युवाओं और महिलाओं को मिलेगा रोजगार का मौका

वीटा मिल्क बूथ आवंटन के लिए 23 नवंबर तक करें आवेदन, युवाओं और महिलाओं को मिलेगा रोजगार का मौका

चंडीगढ़(बलविंदर सिंह):हरियाणा सरकार प्रदेश के नागरिकों को स्वरोजगार के बेहतर अवसर प्रदान करने तथा दुग्ध एवं दुग्ध उत्पादों की बिक्री को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयासरत है। इसी कड़ी में 'द हिसार-जींद को-ऑपरेटिव मिल्क प्रोड्यूसर यूनियन लिमिटेड' (वीटा) द्वारा हिसार जिले में विभिन्न निर्धारित स्थानों पर वीटा मिल्क बूथों के आवंटन की प्रक्रिया शुरू की गई है। एक सरकारी प्रवक्ता ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि राज्य सरकार द्वारा समाज के सभी वर्गों का ध्यान रखते हुए इन मिल्क बूथों के आवंटन में विशेष आरक्षण व्यवस्था लागू की गई है। इसके तहत शारीरिक रूप से दिव्यांगजनों,…
Read More
चंडीगढ़ एमएलए हॉस्टल डिस्पेंसरी को मिली बड़ी सौगात, 1.20 करोड़ के चिकित्सा उपकरणों का उद्घाटन

चंडीगढ़ एमएलए हॉस्टल डिस्पेंसरी को मिली बड़ी सौगात, 1.20 करोड़ के चिकित्सा उपकरणों का उद्घाटन

चंडीगढ़(बलविंदर सिंह):हरियाणा के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. सुमिता मिश्रा ने शुक्रवार को चंडीगढ़ स्थित एमएलए हॉस्टल डिस्पेंसरी में 1.20 करोड़ रुपये की लागत से स्थापित आधुनिक चिकित्सा उपकरणों का उद्घाटन किया। इन उपकरणों के शुरू होने से डिस्पेंसरी में मरीजों को अत्याधुनिक जांच और उपचार सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इससे ट्राइसिटी के नागरिकों, दो राज्यों के विधायकों तथा सरकारी कर्मचारियों को एक ही स्थान पर बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकेंगी। एमएलए हॉस्टल डिस्पेंसरी में इन नई सुविधाओं के शुरू होने से मरीजों को सामान्य जांच के लिए दूसरे स्वास्थ्य संस्थाओं में जाने और मशीनों की…
Read More
भूजल निष्कर्षण के नियमितीकरण पर बड़ी राहत, लेट फीस में 30 नवंबर तक छूट

भूजल निष्कर्षण के नियमितीकरण पर बड़ी राहत, लेट फीस में 30 नवंबर तक छूट

चंडीगढ़(बलविंदर सिंह):हरियाणा सरकार ने राज्य में भूजल संसाधनों के संरक्षण, विनियमन और बेहतर प्रबंधन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 'हरियाणा जल संसाधन (संरक्षण, विनियमन और प्रबंधन) प्राधिकरण' (HWRA) ने जनहित में एक बड़ा फैसला लिया है। प्राधिकरण द्वारा उद्योगों, बुनियादी ढांचा (इन्फ्रास्ट्रक्चर) और खनन परियोजनाओं के लिए भूजल निष्कर्षण के नियमितीकरण को सुगम बनाने हेतु विलंब शुल्क (लेट फीस) में 30 नवंबर, 2026 तक विशेष छूट प्रदान करने का निर्णय लिया गया है। एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि हरियाणा जल संसाधन प्राधिकरण अधिनियम, 2020 के तहत गठित यह प्राधिकरण प्रदेश में भूजल और सतही जल के उपयोग की…
Read More
हरियाणा में नशा तस्करों पर शिकंजा कसने की तैयारी, अभियान हुआ तेज

हरियाणा में नशा तस्करों पर शिकंजा कसने की तैयारी, अभियान हुआ तेज

चंडीगढ़(बलविंदर सिंह):हरियाणा में नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत जनवरी से सितंबर 2026 तक 6,824 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि नशा तस्करी से जुड़ी 19.52 करोड़ रुपये की संपत्ति अटैच की गई है। यह जानकारी आज यहां मुख्य सचिव श्री अनुराग रस्तोगी की अध्यक्षता में हुई 14वीं राज्य स्तरीय नार्को समन्वय केंद्र (एनसीओआरडी) समिति की बैठक में दी गई। मुख्य सचिव ने नशा तस्करी के मामलों में प्रवर्तन कार्रवाई, अभियोजन को मजबूत करने, वित्तीय जांच और नशा मुक्ति एवं पुनर्वास से संबंधित उपायों की समीक्षा की। बैठक में राष्ट्रीय मादक पदार्थ नियंत्रण रोडमैप 2026-29…
Read More
संत रविदास की शिक्षाओं से प्रेरणा लें युवा, समानता और मानवता को बनाएं जीवन का आधार: राज्यपाल असीम कुमार घोष

संत रविदास की शिक्षाओं से प्रेरणा लें युवा, समानता और मानवता को बनाएं जीवन का आधार: राज्यपाल असीम कुमार घोष

चंडीगढ़(बलविंदर सिंह):हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने युवाओं का आह्वान किया कि वे संत रविदास के विचारों को केवल पुस्तकों और पाठ्यक्रम तक सीमित न रखें, बल्कि अपने जीवन और व्यवहार का हिस्सा बनाएं। उन्होंने कहा कि जहां किसी के साथ भेदभाव हो, वहां समानता के पक्ष में खड़े हों; जहां किसी को सहायता की आवश्यकता हो, वहां सहयोग के लिए आगे आएं और जहां किसी को अवसर न मिल रहा हो, वहां उसके लिए अवसर उपलब्ध कराने का प्रयास करें। यही संत रविदास के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। राज्यपाल आज पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ़ में ‘संत रविदास: परम्परा,…
Read More
सूरजकुंड दिवाली मेला बना स्वदेशी उत्पादों और कारीगरों की नई पहचान का मंच: CM नायब सिंह सैनी

सूरजकुंड दिवाली मेला बना स्वदेशी उत्पादों और कारीगरों की नई पहचान का मंच: CM नायब सिंह सैनी

चंडीगढ़(बलविंदर सिंह):हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि सूरजकुंड दिवाली मेला आत्मनिर्भर भारत और स्वदेशी के संकल्प को साकार करने वाले श्रम साधकों, कारीगरों और कलाकारों को नया बाजार उपलब्ध करवाने का एक सार्थक प्रयास है। इस मेले का उद्देश्य स्थानीय उत्पादों को बिना किसी बिचौलिये के सीधे ग्राहकों तक पहुंचाना और कारीगरों को उनके परिश्रम का उचित लाभ दिलाना है। उन्होंने कहा कि जब स्थानीय उत्पादों पर लोगों का भरोसा बढ़ेगा, तो कारीगरों को नए ग्राहक मिलेंगे और उनके काम को आगे बढ़ाने का उत्साह भी बढ़ेगा। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी शुक्रवार को फरीदाबाद स्थित…
Read More