24
Oct
लास वेगास (राजीव शर्मा): कई हत्याओं और संगठित आपराधिक वारदातों के मामलों में भारत में वांछित दो कुख्यात गैंगस्टर, हिमांशु भाऊ और नीरज फरीदपुरिया को अमेरिका में गिरफ्तार कर लिया गया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, हरियाणा स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) द्वारा साझा किए गए इनपुट के आधार पर 22 अक्टूबर को लास वेगास में यह कार्रवाई की गई। यह संयुक्त अभियान अमेरिकी आव्रजन और सीमा शुल्क प्रवर्तन (ICE) की मदद से चलाया गया। हरियाणा एसटीएफ अब दोनों आरोपियों को भारत वापस लाने (प्रत्यर्पण/डिपोर्टेशन) की प्रक्रिया शुरू करने के लिए अमेरिकी अधिकारियों और भारतीय केंद्रीय एजेंसियों के साथ समन्वय कर रही…
