Business

सीएम मीटिंग के फैसलों पर हरियाणा सरकार की पैनी नजर, क्रियान्वयन की लगातार हो रही निगरानी

सीएम मीटिंग के फैसलों पर हरियाणा सरकार की पैनी नजर, क्रियान्वयन की लगातार हो रही निगरानी

चंडीगढ़(बलविंदर सिंह):हरियाणा सरकार ने मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में होने वाली बैठकों में लिए गए निर्णयों एवं दिए गए निर्देशों का समयबद्ध और परिणामोन्मुखी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के लिए मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) लागू की है। इसके तहत हर निर्णय को स्पष्ट एक्शन प्वाइंट में परिवर्तित कर उसके लिए जिम्मेदार विभाग/अधिकारी, समय-सीमा और अपेक्षित परिणाम निर्धारित किए जाएंगे तथा अनुपालन की नियमित निगरानी की जाएगी। मुख्य सचिव श्री अनुराग रस्तोगी द्वारा जारी एसओपी के अनुसार, मुख्यमंत्री की बैठकों की मिनट्स ऑफ मीटिंग (एमओएम) केवल चर्चा का विवरण न होकर निर्णय एवं कार्यवाही केंद्रित दस्तावेज होंगी। हर निर्णय को स्पष्ट, संक्षिप्त और…
Read More
सीएनजी की कीमतों में 3.89 रुपए प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी: दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम सहित कई शहरों में बढ़ेंगे दाम

सीएनजी की कीमतों में 3.89 रुपए प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी: दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम सहित कई शहरों में बढ़ेंगे दाम

नई दिल्ली (राजीव शर्मा): इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (IGL) द्वारा प्रति किलोग्राम 3.89 रुपए की बढ़ोतरी की घोषणा के बाद, शनिवार, 29 अगस्त से दिल्ली-एनसीआर और उत्तर भारत के कई अन्य हिस्सों में सीएनजी उपयोगकर्ताओं को ईंधन के लिए अधिक भुगतान करना होगा। संशोधित कीमतें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एलएनजी की बढ़ती लागत के बीच प्रभावी हुई हैं, जिससे कंपनी का इनपुट खर्च बढ़ गया है। आईजीएल ने कहा कि प्राकृतिक गैस की खरीद लागत में हुई वृद्धि की आंशिक भरपाई के लिए यह ताजा समायोजन आवश्यक था। नई दरों के साथ, दिल्ली में वाहन चालकों को पहले की कीमत की तुलना…
Read More
मिल-द्वार चीनी की कीमतों में लगभग 20 प्रतिशत की गिरावट; खुदरा कीमतों में भी कमी का रूख शुरू

मिल-द्वार चीनी की कीमतों में लगभग 20 प्रतिशत की गिरावट; खुदरा कीमतों में भी कमी का रूख शुरू

नई दिल्ली (राजीव शर्मा): सरकार ने घरेलू बाजार में चीनी की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने और आपूर्ति में कृत्रिम कमी पैदा होने से रोकने के लिए कई सक्रिय उपाय किए हैं। हाल के दिनों में मिल-द्वार चीनी की कीमतों में लगभग 20 प्रतिशत की गिरावट आई है, जबकि खुदरा चीनी की कीमतों में भी कमी आना शुरू हो गयी है। आपूर्ति श्रृंखला के माध्यम से कीमतों में होने वाले बदलावों के सामान्य हस्‍तांतरण को देखते हुए खुदरा कीमतों में भी शीघ्र ही मिल-द्वार कीमतों में आई गिरावट के अनुरूप कमी आने की उम्मीद है। सरकार देश भर में चीनी की कीमतों, भंडार और आवाजाही पर लगातार…
Read More
साइबर फ्रॉड और ‘डिजिटल अरेस्ट’ पर PM मोदी का जोर, प्रशिक्षण-जागरूकता और बेहतर तालमेल से कार्रवाई की अपील

साइबर फ्रॉड और ‘डिजिटल अरेस्ट’ पर PM मोदी का जोर, प्रशिक्षण-जागरूकता और बेहतर तालमेल से कार्रवाई की अपील

नई दिल्ली(राजीव शर्मा): प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने सक्रिय शासन और समय पर काम पूरा करने के लिए बनाए गए आईसीटी-आधारित, मल्टी-मॉडल प्लेटफॉर्म प्रगति की 53वीं बैठक की आज सेवा तीर्थ में अध्यक्षता की। बैठक के दौरान, प्रधानमंत्री ने रेलवे, सड़क और ऊर्जा क्षेत्रों से जुड़ी छह प्रमुख बुनियादी ढांचागत परियोजनाओं की समीक्षा की। ये परियोजनाएं नौ राज्यों में फैली हुई हैं और इनकी कुल लागत ₹30,000 करोड़ से अधिक है। संपर्क को मजबूत करने, औद्योगिक और आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देने और सार्वजनिक सेवाओं में सुधार के लिए महत्वपूर्ण इन परियोजनाओं की समीक्षा करते वक्त समय-सीमा का पालन, अलग-अलग…
Read More
हिसार के हांसी में बवाल के बाद धारा 163 लागू, कुंडू-पुनिया खाप की पंचायत; तनाव के बीच पुलिस अलर्ट

हिसार के हांसी में बवाल के बाद धारा 163 लागू, कुंडू-पुनिया खाप की पंचायत; तनाव के बीच पुलिस अलर्ट

हिसार: हांसी में जीवन कुंडू हत्याकांड को लेकर चल रहे विवाद के बीच हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं। मामले को लेकर प्रदर्शन और पुलिस-प्रदर्शनकारियों के बीच टकराव के बाद प्रशासन ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए धारा 163 लागू कर दी है।  वहीं, कुंडू और पुनिया खाप की ओर से पंचायत बुलाए जाने की बात सामने आई है। पंचायत में हत्याकांड, प्रदर्शन के दौरान हुए घटनाक्रम और प्रशासन की कार्रवाई को लेकर आगे की रणनीति पर चर्चा की जा रही है। प्रशासन ने क्षेत्र में शांति बनाए रखने के लिए पुलिस बल की तैनाती बढ़ाई है। लोगों से अपील की गई है कि वे अफवाहों पर ध्यान…
Read More
MSME से एक्सपोर्ट तक नई उड़ान: CM नायब सैनी ने हरियाणा की नई पॉलिसी-2026 का किया शुभारंभ

MSME से एक्सपोर्ट तक नई उड़ान: CM नायब सैनी ने हरियाणा की नई पॉलिसी-2026 का किया शुभारंभ

चंडीगढ़(बलविंदर सिंह):हरियाणा के विकास के 60 गौरवशाली वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में प्रदेश सरकार द्वारा आयोजित विशेष कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने सोमवार को करनाल में हरियाणा प्रोग्रेसिव एमएसएमई एवं एक्सपोर्ट प्रमोशन पॉलिसी-2026 का विमोचन किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेश के उद्यमियों को शुभकामनाएं एवं बधाई दी। इस अवसर पर हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष श्री हरविंद्र कल्याण, उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री श्री राव नरबीर सिंह सहित जनप्रतिनिधि, उद्योग जगत के प्रतिनिधि, एमएसएमई, निर्यातक, वित्तीय संस्थानों एवं उद्योग संघों के प्रतिनिधि तथा हरियाणा और पड़ोसी राज्यों से आए उद्यमी उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा अपनी…
Read More
शिक्षा मंत्री के आत्मीय व्यवहार और दौरे से विद्यार्थियों में दिखा खासा उत्साह

शिक्षा मंत्री के आत्मीय व्यवहार और दौरे से विद्यार्थियों में दिखा खासा उत्साह

चंडीगढ़,(गुरप्रीत सिंह):हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने आज सेक्टर-1, पंचकूला स्थित मदर टेरेसा साकेत ऑर्थोपेडिक अस्पताल में पेशेंट लिफ्ट की आधारशिला रखी। इस लिफ्ट की स्थापना पर 73.31 लाख रुपये की लागत आएगी और इसे छह महीने के भीतर पूरा किया जायेगा। राज्यपाल के साथ लेडी गवर्नर श्रीमती मित्रा घोष भी उपस्थित रही। इस अवसर पर राज्यपाल ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि लिफ्ट की स्थापना निर्धारित नियमों एवं मानकों के अनुरूप की जाए तथा कार्य में गुणवत्ता के उच्चतम मानकों का पालन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने विशेष रूप से कहा कि लिफ्ट की…
Read More
अमेरिकी सीनेट ने रूस पर प्रतिबंध लगाने वाले विधेयक का किया समर्थन, भारत और चीन पर मंडराया 100% टैरिफ का खतरा

अमेरिकी सीनेट ने रूस पर प्रतिबंध लगाने वाले विधेयक का किया समर्थन, भारत और चीन पर मंडराया 100% टैरिफ का खतरा

वाशिंगटन (राजीव शर्मा): अमेरिकी सीनेटरों के एक द्विदलीय (बायपार्टिसन) समूह ने उस विधेयक का समर्थन किया है जो रूसी ऊर्जा खरीदना जारी रखने वाले देशों के लिए आर्थिक लागत को काफी बढ़ा सकता है। इसके तहत भारत और चीन को अमेरिकी बाजार में अपने निर्यात पर 100 प्रतिशत तक के टैरिफ का सामना करना पड़ सकता है। 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रूस एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' को सीनेट ने 86-11 के अंतर से मंजूरी दे दी। यह मास्को और उसके प्रमुख ऊर्जा ग्राहकों पर दबाव बढ़ाने के लिए तैयार किए गए कानून की दिशा में एक बड़ा कदम माना…
Read More
पानीपत टोल प्लाजा के पास भीषण सड़क हादसा, कार डिवाइडर से टकराई; एक की मौत, कई घायल

पानीपत टोल प्लाजा के पास भीषण सड़क हादसा, कार डिवाइडर से टकराई; एक की मौत, कई घायल

हरियाणा के पानीपत में टोल प्लाजा के पास एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई, जबकि कार में सवार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया।  प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा देर रात हुआ। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहन को सड़क से हटाकर यातायात सामान्य कराया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे…
Read More
कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर हुआ सस्ता; तेल कंपनियों ने घटाईं कीमतें, घरेलू सिलेंडर के दाम रहे यथावत

कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर हुआ सस्ता; तेल कंपनियों ने घटाईं कीमतें, घरेलू सिलेंडर के दाम रहे यथावत

नई दिल्ली (राजीव शर्मा): तेल विपणन कंपनियों (ऑयल मार्केटिंग कंपनियों) द्वारा 19 किग्रा वाणिज्यिक एलपीजी (LPG) सिलेंडरों की दरों में संशोधन के बाद भारत भर के कमर्शियल एलपीजी उपयोगकर्ताओं को महत्वपूर्ण कीमत राहत मिली है, जिससे शुक्रवार से कई प्रमुख शहरों में दरें कम हो गई हैं। इस कटौती से रेस्तरां, होटल, फ़ूड आउटलेट और कमर्शियल कुकिंग गैस पर निर्भर अन्य व्यवसायों पर ईंधन का बोझ कम होने की उम्मीद है। सूत्रों के अनुसार, दिल्ली में 19 किग्रा वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर की कीमत में ₹202 की कटौती की गई है, जबकि कोलकाता के उपभोक्ताओं को ₹209 की बड़ी कटौती का…
Read More