14
Sep
लंदन (राजीव शर्मा): लंदन में रविवार को टेम्स नदी के तट पर हजारों श्रद्धालु जुटे, जब ब्रिटिश राजधानी में पहली बार ऐतिहासिक 'गंगा आरती' का आयोजन किया गया। इसके साथ ही प्रार्थना और दीप प्रज्वलन की सदियों पुरानी हिंदू परंपरा सात समंदर पार लंदन के दिल में साकार हो उठी। 'गंगा आरती ऑन द टेम्स: अ सेरेमनी ऑफ लाइट' शीर्षक वाले इस अनुष्ठान का आयोजन चिन्मय मिशन यूके द्वारा वार्षिक 'टोटली टेम्स' (Totally Thames) महोत्सव के सहयोग से किया गया था। यह आयोजन स्वामी चिन्मयानंद की शिक्षाओं पर आधारित वैश्विक संस्था चिन्मय मिशन की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आयोजित…
