18
Nov
हरियाणा के गुरुग्राम में एक पिज्जा शॉप संचालक पर चाकू से जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक डिलीवरी बॉय ने दुकान संचालक पर चाकू से 10 से 12 वार किए। हमले में संचालक गंभीर रूप से घायल हो गया। पूरी घटना दुकान में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई। फुटेज सामने आने के बाद मामला चर्चा में है। जानकारी के अनुसार, घटना पिज्जा शॉप पर हुई, जहां किसी बात को लेकर संचालक और डिलीवरी बॉय के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि कहासुनी के दौरान डिलीवरी बॉय ने अचानक चाकू निकाल लिया…
