bribery case

रोहतक डबल मर्डर केस में ASI रिश्वत लेते गिरफ्तार, बेटे को कम पीटने के लिए मांगे थे 50 हजार; SHO को भनक नहीं लगी

रोहतक डबल मर्डर केस में ASI रिश्वत लेते गिरफ्तार, बेटे को कम पीटने के लिए मांगे थे 50 हजार; SHO को भनक नहीं लगी

रोहतक: हरियाणा के रोहतक जिले के सांपला थाने में तैनात एक सहायक उपनिरीक्षक (ASI) को एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान एएसआई दीनबंधु के रूप में हुई है। उस पर डबल मर्डर केस में आरोपी युवक को राहत दिलाने और उसके साथ कम मारपीट करने के बदले 50 हजार रुपये मांगने का आरोप है। एसीबी ने उसे थाने के अंदर ही 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया। कार्रवाई के समय थाना प्रभारी (SHO) बाहर बैठे थे और उन्हें इसकी भनक तक नहीं लगी। शिकायतकर्ता सुभाष ने एसीबी को बताया…
Read More
लुधियाना में 4 हजार रिश्वत लेते पटवारी-एजेंट गिरफ्तार, मालिकाना रिकॉर्ड देने के बदले मांगे थे रुपए; विजिलेंस ने ट्रैप लगाकर दबोचा

लुधियाना में 4 हजार रिश्वत लेते पटवारी-एजेंट गिरफ्तार, मालिकाना रिकॉर्ड देने के बदले मांगे थे रुपए; विजिलेंस ने ट्रैप लगाकर दबोचा

लुधियाना में पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने 4 हजार रुपए रिश्वत लेते पटवारी और उसके एजेंट को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी लोहरा इलाके में की गई। विजिलेंस के मुताबिक, महिला से उसके मकान का 30 साल का मालिकाना रिकॉर्ड देने के बदले रिश्वत मांगी गई थी। यह रिकॉर्ड महिला को बैंक से लोन लेने के लिए चाहिए था। विजिलेंस ब्यूरो के मुताबिक, न्यू राम नगर, लोहरा निवासी महिला ने मकान का 30 साल पुराना मालिकाना रिकॉर्ड लेने के लिए पटवारी अंकुर कटारिया से संपर्क किया था। अंकुर कटारिया लोहरा पटवारखाना में तैनात था। आरोप है कि…
Read More
हरियाणा में डायल-112 के 2 पुलिसकर्मी रिश्वत लेते गिरफ्तार, स्कूटी छोड़ने के नाम पर मांगे थे पैसे

हरियाणा में डायल-112 के 2 पुलिसकर्मी रिश्वत लेते गिरफ्तार, स्कूटी छोड़ने के नाम पर मांगे थे पैसे

हरियाणा में डायल-112 पर तैनात दो पुलिसकर्मियों को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि दोनों ने जब्त की गई स्कूटी छोड़ने के बदले पैसे मांगे थे। रिश्वत की रकम लेने के लिए शिकायतकर्ता को सुनसान जगह पर बुलाया गया था। इसके बाद एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने ट्रैप लगाकर दोनों पुलिसकर्मियों को पकड़ लिया। जानकारी के मुताबिक, शिकायतकर्ता की स्कूटी पुलिस के कब्जे में थी। आरोप है कि स्कूटी छोड़ने के बदले डायल-112 पर तैनात पुलिसकर्मियों ने उससे रिश्वत की मांग की। शिकायतकर्ता ने इसकी सूचना ACB को दी। शिकायत की पुष्टि के बाद अधिकारियों ने रिश्वत…
Read More
मोगा में रिश्वत लेते SHO और होमगार्ड गिरफ्तार, केस रफा-दफा करने के लिए मांगे थे पैसे

मोगा में रिश्वत लेते SHO और होमगार्ड गिरफ्तार, केस रफा-दफा करने के लिए मांगे थे पैसे

मोगा के कोट ईसे खां थाने की महिला एसएचओ सुनीता बावा और उनके साथ तैनात होमगार्ड जवान गुरवतर सिंह को विजिलेंस ब्यूरो ने रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है। दोनों पर आरोप है कि एक व्यक्ति को नशे के मामले में फंसाने की धमकी देकर उससे पैसे मांगे जा रहे थे। विजिलेंस टीम ने ट्रैप लगाकर कार्रवाई की और होमगार्ड जवान को कथित तौर पर 50 हजार रुपए लेते हुए पकड़ा। बाद में पूछताछ के आधार पर एसएचओ सुनीता बावा को भी गिरफ्तार किया गया। मामला मोगा के नूरपुर हकीमा गांव से जुड़ा बताया जा रहा है। जानकारी…
Read More
फरीदाबाद में ₹20 हजार रिश्वत लेते क्लर्क गिरफ्तार, ACB ने रंगे हाथों पकड़ा

फरीदाबाद में ₹20 हजार रिश्वत लेते क्लर्क गिरफ्तार, ACB ने रंगे हाथों पकड़ा

फरीदाबाद में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो टीम ने (ACB) शुक्रवार शाम को रजिस्ट्रार, फर्म एवं सोसायटी-कम-जिला औद्योगिक केंद्र कार्यालय में कार्रवाई करते हुए एक क्लर्क को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान राहुल त्यागी के रूप में हुई है। आरोप है कि राहुल त्यागी पूर्व आरडब्ल्यूएफ कार्यकाल से जुड़े वर्ष 2018 से अब तक के वित्तीय रिकॉर्ड उपलब्ध कराने के बदले शिकायतकर्ता से 45 हजार रुपए मांग रहा था। शिकायत मिलने के बाद एसीबी ने आरोपों की पुष्टि की और ट्रैप की योजना तैयार की। 20 हजार रुपए लेते ही एसीबी ने पकड़ा शुक्रवार शाम शिकायतकर्ता ने एसीबी की योजना…
Read More
पंजाब DIG रिश्वत कांड में ED को मध्यस्थ कृशानु शर्दा से पूछताछ की अनुमति

पंजाब DIG रिश्वत कांड में ED को मध्यस्थ कृशानु शर्दा से पूछताछ की अनुमति

चंडीगढ़(गुरप्रीत सिंह): प्रवर्तन निदेशालय (ED) कृशानु शर्दा से पूछताछ करने जा रहा है, जो पंजाब पुलिस के पूर्व DIG हरचरण सिंह भुल्लर के लिए एक कथित मध्यस्थ के रूप में कार्य करने के आरोप में एक रिश्वत कांड में शामिल हैं। शर्दा वर्तमान में मॉडल जेल, चंडीगढ़ में न्यायिक हिरासत में हैं। ED ने रिश्वत कांड से जुड़ी मनी लॉन्ड्रिंग जांच के सिलसिले में उन्हें अदालत के सामने पेश करने के लिए वारंट प्राप्त करने हेतु चंडीगढ़ की विशेष PMLA अदालत का रुख किया था। अदालत ने मॉडल जेल, बुरैल के अधीक्षक के माध्यम से शर्दा को नोटिस जारी कर…
Read More

ETO और CA रिश्वत लेते गिरफ्तार: जींद की कंपनी को ₹75 लाख का नोटिस, ₹5 लाख में डील; ₹3 लाख लेते पकड़े गए

हरियाणा के जींद में स्टेट विजिलेंस एंड एंटी करप्शन ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई की। टीम ने यहां स्टेट जीएसटी एक्साइज एंड टैक्सेशन ऑफिसर (ईटीओ) और चार्टर्ड एकाउंटेंट (सीए) को 3 लाख रुपए की रिश्वत लेते दबोच लिया। ईटीओ ने एक कंपनी को पहले 75 लाख रुपए का जीएसटी नोटिस भिजवाया। उसके बाद केस सेटल करने के लिए प्राइवेट सीए के माध्यम से 5 लाख रुपए की रिश्वत मांगी। सूचना मिलने के बाद एसीबी ने ट्रैप बिछाया। वीरवार को टीम ने पहले सीए अजय शर्मा को 3 लाख रुपए लेते रंगे हाथ पकड़ लिया। उसके बाद ऑफिस जाकर ईटीओ को अरेस्ट…
Read More
₹50 हजार रिश्वत लेते SHO थाने से अरेस्ट: नूंह में रेप केस से नाम हटाने के लिए ₹1 लाख मांगे; ACB ने ट्रैप लगाकर पकड़ा

₹50 हजार रिश्वत लेते SHO थाने से अरेस्ट: नूंह में रेप केस से नाम हटाने के लिए ₹1 लाख मांगे; ACB ने ट्रैप लगाकर पकड़ा

हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने सोमवार को नूंह जिले के पुन्हाना सिटी थाना प्रभारी कुंदन सिंह को थाने से ही गिरफ्तार कर लिया। आरोप है कि एसएचओ ने रेप केस से नाम हटाने की एवज में एक लाख मांगे थे। मगर, 50 हजार रुपए में डील तय हो गई थी। शिकायतकर्ता ने इसकी जानकारी एसीबी टीम को दी। शिकायत की पुष्टि होने पर एसीबी ने ट्रैप बिछा कर 50 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए एचएचओ को रंगेहाथ अरेस्ट कर लिया। इस कार्रवाई से थाना परिसर में हड़कंप मच गया। उधर, एसीबी टीम ने शिक्षा विभाग के…
Read More
पानीपत में ACB का ट्रैप, पटवारी का हेल्पर रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; जमीन से जुड़े काम के बदले मांगी थी घूस

पानीपत में ACB का ट्रैप, पटवारी का हेल्पर रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; जमीन से जुड़े काम के बदले मांगी थी घूस

हरियाणा के पानीपत में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक पटवारी के हेल्पर को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। आरोप है कि जमीन से जुड़े राजस्व कार्य को कराने के बदले शिकायतकर्ता से रिश्वत की मांग की गई थी। शिकायत मिलने के बाद ACB ने सत्यापन कर ट्रैप बिछाया और आरोपी को रिश्वत लेते ही दबोच लिया।  ACB अधिकारियों के अनुसार, शिकायतकर्ता रिश्वत नहीं देना चाहता था। उसने मामले की जानकारी ब्यूरो को दी, जिसके बाद पूरी योजना के तहत कार्रवाई की गई। शिकायतकर्ता को केमिकल लगे नोट दिए गए और जैसे ही आरोपी ने रिश्वत की…
Read More
कैथल में पशु चिकित्सक रिश्वत लेते गिरफ्तार, भैंस पर लोन पास कराने के बदले मांगी थी घूस

कैथल में पशु चिकित्सक रिश्वत लेते गिरफ्तार, भैंस पर लोन पास कराने के बदले मांगी थी घूस

हरियाणा के कैथल में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने एक सरकारी पशु चिकित्सक (Veterinary Doctor) को रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी डॉक्टर पर आरोप है कि उसने भैंस पर लोन (डेयरी लोन) की फाइल और आवश्यक सत्यापन रिपोर्ट तैयार करने के बदले रिश्वत की मांग की थी। शिकायत मिलने के बाद एसीबी ने ट्रैप लगाकर आरोपी को रंगे हाथों पकड़ लिया।  शिकायतकर्ता ने एसीबी को बताया कि उसने डेयरी लोन के लिए आवेदन किया था, जिसके लिए पशु चिकित्सक की सत्यापन रिपोर्ट आवश्यक थी। आरोप है कि रिपोर्ट जारी करने और लोन प्रक्रिया आगे बढ़ाने के बदले डॉक्टर ने रिश्वत मांगी।…
Read More