19
Nov
फतेहाबाद में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने बिजली निगम के एक जूनियर इंजीनियर (JE) को 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान रतन लाल के रूप में हुई है। वह जिले के गांव बड़ोपल स्थित दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (DHBVN) के कार्यालय में तैनात था। भिवानी से आई ACB की टीम ने शिकायत के आधार पर जाल बिछाकर यह कार्रवाई की। जानकारी के अनुसार, ढाणी खासा महाजन निवासी एक किसान ने अपनी ढाणी में बिजली कनेक्शन लगवाने के लिए बिजली निगम में आवेदन किया था। शिकायतकर्ता का आरोप था…
