01
Oct
हरियाणा में डायल-112 पर तैनात दो पुलिसकर्मियों को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि दोनों ने जब्त की गई स्कूटी छोड़ने के बदले पैसे मांगे थे। रिश्वत की रकम लेने के लिए शिकायतकर्ता को सुनसान जगह पर बुलाया गया था। इसके बाद एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने ट्रैप लगाकर दोनों पुलिसकर्मियों को पकड़ लिया। जानकारी के मुताबिक, शिकायतकर्ता की स्कूटी पुलिस के कब्जे में थी। आरोप है कि स्कूटी छोड़ने के बदले डायल-112 पर तैनात पुलिसकर्मियों ने उससे रिश्वत की मांग की। शिकायतकर्ता ने इसकी सूचना ACB को दी। शिकायत की पुष्टि के बाद अधिकारियों ने रिश्वत…
