07
Oct
लुधियाना में पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने 4 हजार रुपए रिश्वत लेते पटवारी और उसके एजेंट को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी लोहरा इलाके में की गई। विजिलेंस के मुताबिक, महिला से उसके मकान का 30 साल का मालिकाना रिकॉर्ड देने के बदले रिश्वत मांगी गई थी। यह रिकॉर्ड महिला को बैंक से लोन लेने के लिए चाहिए था। विजिलेंस ब्यूरो के मुताबिक, न्यू राम नगर, लोहरा निवासी महिला ने मकान का 30 साल पुराना मालिकाना रिकॉर्ड लेने के लिए पटवारी अंकुर कटारिया से संपर्क किया था। अंकुर कटारिया लोहरा पटवारखाना में तैनात था। आरोप है कि…
