नई दिल्ली(राजीव शर्मा):प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज भारत की राष्ट्रपति को उनकी शुभकामनाओं और उदार शब्दों के लिए धन्यवाद दिया।
प्रधानमंत्री ने कहा कि ये वर्ष सेवा की एक अत्यंत संतोषजनक यात्रा रहे हैं, जिसे हर चरण में लोगों के स्नेह, विश्वास और आशीर्वाद ने आकार दिया है।
श्री मोदी ने कहा कि देश ने जो भी प्रगति देखी है, वह इसलिए संभव हो पाई, क्योंकि करोड़ों भारतीयों ने आत्मविश्वास और दृढ़ संकल्प के साथ देश के बदलाव के सफर में भाग लेने का निर्णय लिया। उन्होंने कहा कि रोज़मर्रा के जीवन में इस बदलाव को देखना विशेष रूप से सुखद है।
प्रधानमंत्री ने दोहराया कि वर्तमान में जब हम सभी मिलकर विकसित भारत के निर्माण की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं, वे उसी कर्तव्य-भावना और समर्पण के साथ देश की सेवा करना जारी रखेंगे।
एक्स पर एक पोस्ट में, प्रधानमंत्री ने कहा:
“राष्ट्रपति जी, शुभकामनाओं और उदार शब्दों के लिए धन्यवाद।
ये वर्ष सेवा की एक अत्यंत संतोषजनक यात्रा रहे हैं, जिसे हर चरण में लोगों के स्नेह, विश्वास और आशीर्वाद ने आकार दिया है।
हमने जो भी प्रगति देखी है, वह इसलिए संभव हो पाई, क्योंकि करोड़ों भारतीयों ने आत्मविश्वास और दृढ़ संकल्प के साथ देश के बदलाव के सफर में भाग लेने का निर्णय लिया। रोज़मर्रा के जीवन में इस बदलाव को देखना विशेष रूप से सुखद है।
आज जब हम सभी मिलकर विकसित भारत के निर्माण की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं, मैं उसी कर्तव्य-भावना और समर्पण के साथ अपने देश की सेवा करना जारी रखूंगा। @rashtrapatibhvn”
