PrimeMinister

प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) से अनुग्रह राशि की घोषणा की

प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) से अनुग्रह राशि की घोषणा की

नई दिल्ली(राजीव शर्मा):प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने गुजरात के अहमदाबाद स्थित एक पटाखा फैक्ट्री में हुए हादसे के कारण हुई जनहानि पर गहरा दुख व्यक्त किया है। श्री मोदी ने कहा कि स्थानीय प्रशासन प्रभावित लोगों को हरसंभव सहायता प्रदान कर रहा है। श्री मोदी ने यह भी घोषणा की कि प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) से प्रत्येक मृतक के परिजनों को 2 लाख रुपये तथा प्रत्येक घायल को 50 हजार रुपये की अनुग्रह राशि प्रदान की जाएगी। प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा: "गुजरात के अहमदाबाद में एक पटाखा फैक्ट्री में हुए हादसे में लोगों की मृत्यु…
Read More
प्रधानमंत्री मोदी का संदेश: समावेशी विकास ही सशक्त राष्ट्र की नींव

प्रधानमंत्री मोदी का संदेश: समावेशी विकास ही सशक्त राष्ट्र की नींव

नई दिल्ली(राजीव शर्मा): प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि जब सर्वांगीण विकास हरेक नागरिक के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन सुनिश्चित करता है, तो इससे देश की प्रगति को एक नई गति मिलती है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि इसी प्रेरक भावना के साथ देश भारत की क्षमताओं को और अधिक मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने एक संस्कृत सुभाषितम् साझा किया-“कन्यानां सम्प्रदानञ्च कुमाराणाञ्च रक्षणम्।राष्ट्रस्य सङ्ग्रहे नित्यं विधानमिदमाचरेत्॥” यह सुभाषितम् संदेश देता है कि महिलाओं का कल्याण सुनिश्चित करना, युवा पीढ़ी की रक्षा और उनका पोषण करना, तथा राष्ट्र की…
Read More
प्रधानमंत्री बोले—संकल्प, साहस और विकास की रफ्तार ही नए भारत की पहचान

प्रधानमंत्री बोले—संकल्प, साहस और विकास की रफ्तार ही नए भारत की पहचान

नई दिल्ली(राजीव शर्मा): प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज राजस्थान के बालोतरा में लगभग ₹1.06 लाख करोड़ की विकास परियोजनाओं को राष्ट्र को समर्पित, उनका उद्घाटन किया और उनकी आधारशिला रखी। साथ ही, भारी जनसमूह को देखते हुए, उन्होंने विकास कार्यों के लिए मिल-जुलकर काम करने का माहौल बनाया। भीषण गर्मी की परवाह किए बिना बड़ी संख्या में आए लोगों का आभार व्यक्त करते हुए, प्रधानमंत्री ने इस भारी भीड़ को मौजूदा सरकार के कामकाज पर लोगों की जबरदस्त मुहर बताया। श्री मोदी ने कहा, "इस अपार समर्थन के लिए मैं राजस्थान की धरती का ऋणी हूं; यह समर्थन हमारी…
Read More
प्रधानमंत्री ने अमरनाथ यात्रा के तीर्थयात्रियों को पत्र लिखकर इस पवित्र तीर्थयात्रा को पांच संकल्पों से जोड़ा है

प्रधानमंत्री ने अमरनाथ यात्रा के तीर्थयात्रियों को पत्र लिखकर इस पवित्र तीर्थयात्रा को पांच संकल्पों से जोड़ा है

नई दिल्ली(राजीव शर्मा):प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने वार्षिक अमरनाथ यात्रा के श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दीं और आशा व्यक्त की कि उनकी तीर्थयात्रा हर तरह से सुरक्षित और शुभ हो। श्री मोदी ने कहा, "बाबा बर्फानी के दर्शन से जुड़ी अमरनाथ यात्रा हमारी आध्यात्मिक परंपरा और सांस्कृतिक एकता का एक शाश्वत अध्याय है।" प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि उन्होंने तीर्थयात्रियों को एक पत्र लिखा है, जिसमें पवित्र यात्रा को पांच संकल्पों से जोड़ा गया है। प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्‍लेटफार्म एक्‍स पर पोस्ट किया: बाबा बर्फानी के दर्शन से जुड़ी श्री अमरनाथ यात्रा हमारी आध्यात्मिक परंपरा और सांस्कृतिक एकता का…
Read More
श्री एंडी जेसी ने प्रधानमंत्री से मुलाकात की

श्री एंडी जेसी ने प्रधानमंत्री से मुलाकात की

नई दिल्ली(राजीव शर्मा):अमेजन के सीईओ श्री एंडी जेसी ने आज नई दिल्ली में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। श्री मोदी ने कहा कि भारत में अमेजन का रिकॉर्ड 48 अरब डॉलर का निवेश दर्शाता है कि दुनिया भारत में निवेश करने में दिलचस्पी दिखा रही है। प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया: श्री एंडी जेसी के साथ मुलाकात शानदार रही। मैं भारत में अमेजन के रिकॉर्ड 48 अरब डॉलर के निवेश का स्वागत करता हूं। इससे हमारे युवाओं के लिए नए अवसर पैदा होंगे। साथ ही, इससे यह भी पता चलता है कि दुनिया भारत में निवेश करने…
Read More
प्रधानमंत्री ने आपातकाल के दौरान लोगों की स्वतंत्रता और आकांक्षाएं प्रभावित होने से संबंधित एक लेख साझा किया

प्रधानमंत्री ने आपातकाल के दौरान लोगों की स्वतंत्रता और आकांक्षाएं प्रभावित होने से संबंधित एक लेख साझा किया

नई दिल्ली(राजीव शर्मा):प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज केंद्रीय मंत्री श्री गजेंद्र सिंह शेखावत का एक लेख साझा किया जिसमें आपातकाल के दौरान लोगों की स्वतंत्रता और आकांक्षाएं कैसे प्रभावित हुईं इसका उल्लेख है। श्री मोदी ने कहा कि लेख इस बात पर जोर देता है कि सेवा पर्व और आजादी का अमृत महोत्सव जैसी सरकार की पहल ऐतिहासिक जागरूकता बढ़ाकर, सांस्कृतिक स्मृति संरक्षित कर और राष्ट्रीय अस्मिता की भावना गहरी कर संवैधानिक मूल्यों को सुदृढ़ बनाती हैं। श्री मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट किया: देश द्वारा #SamvidhanHatyaDiwas मनाने के अवसर पर, केंद्रीय मंत्री श्री @gssjodhpur ने आपातकाल…
Read More
प्रधानमंत्री का फ्रांस और स्लोवाकिया की यात्रा से पूर्व प्रस्थान वक्तव्य

प्रधानमंत्री का फ्रांस और स्लोवाकिया की यात्रा से पूर्व प्रस्थान वक्तव्य

नई दिल्ली (राजीव शर्मा): फ्रांस गणराज्य के राष्ट्रपति महामहिम श्री इमैनुएल मैक्रों और स्लोवाक गणराज्य के प्रधानमंत्री महामहिम श्री रॉबर्ट फिको के निमंत्रण पर, मैं 13 से 18 जून 2026 तक फ्रांस और स्लोवाक गणराज्य की यात्रा करूंगा। भारत की सामरिक दृष्टि में फ्रांस का एक विशेष स्थान है। इसी वर्ष की शुरुआत में राष्ट्रपति मैक्रों की भारत यात्रा के दौरान हमने अपने संबंधों को ‘विशेष वैश्विक सामरिक साझेदारी’ के स्तर तक बढ़ाया। नीस में राष्ट्रपति मैक्रों से मेरी मुलाकात के दौरान, हम फरवरी से अब तक हुई प्रगति की समीक्षा करेंगे और सहयोग के अगले चरणों की योजना बनाएंगे।…
Read More
प्रधानमंत्री ने विभिन्न क्षेत्रों में युवा शक्ति के उल्लेखनीय योगदान और वैश्विक पटल पर उनके बढ़ते प्रभाव पर जोर दिया

प्रधानमंत्री ने विभिन्न क्षेत्रों में युवा शक्ति के उल्लेखनीय योगदान और वैश्विक पटल पर उनके बढ़ते प्रभाव पर जोर दिया

नई दिल्ली(राजीव शर्मा): प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज कहा कि सरकार युवा नेतृत्व वाले विकास की दिशा में मजबूती से काम कर रही है। उन्होंने कहा कि पिछले 12 वर्षों की एक प्रमुख विशेषता यह रही है कि भारत के युवाओं ने अपने सपनों को आत्मविश्वास के साथ साकार किया है। श्री मोदी ने इस बात का उल्‍लेख किया कि स्टार्टअप इंडिया, डिजिटल इंडिया, स्किल इंडिया और अटल इनोवेशन मिशन जैसी पहलों के माध्यम से एक ऐसा वातावरण विकसित हुआ है जो नवाचार, उद्यमिता और उद्यम को प्रोत्साहित करता है। प्रधानमंत्री ने बताया कि आज भारत विश्व के अग्रणी…
Read More