07
Oct
नई दिल्ली(राजीव शर्मा):प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने डोमिनिका के प्रधानमंत्री रूजवेल्ट स्केरिट को उनकी हार्दिक शुभकामनाओं और विचारपूर्ण शब्दों के लिए धन्यवाद दिया तथा इस बात को दोहराया कि भारत डोमिनिका के साथ अपनी स्थायी मित्रता को बहुत महत्व देता है। प्रधानमंत्री ने दोनों देशों के बीच साझेदारी को और मजबूत करने तथा दोनों देशों के लोगों की साझा प्रगति और समृद्धि के लिए मिलकर काम करने की अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। श्री मोदी ने एक्स पर पोस्ट किया: “प्रधानमंत्री स्केरिट, आपकी हार्दिक शुभकामनाओं और विचारपूर्ण शब्दों के लिए धन्यवाद। भारत डोमिनिका के साथ अपनी स्थायी मित्रता को बहुत महत्व…
