15
Jun
नई दिल्ली(राजीव शर्मा):आयुष मंत्रालय ने आज नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय मीडिया केंद्र में 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (आईडीवाई) के लिए कर्टन रेजर कार्यक्रम आयोजित किया। इस कार्यक्रम के साथ ही अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 की ओर अग्रसर राष्ट्रव्यापी और वैश्विक समारोहों का औपचारिक शुभारंभ हुआ, जिसका समापन 21 जून को पश्चिम बंगाल के कोलकाता में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में होने वाले राष्ट्रीय कार्यक्रम में होगा। केंद्रीय आयुष मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री श्री प्रतापराव जाधव ने आयुष मंत्रालय के सचिव वैद्य राजेश कोटेचा, आयुष मंत्रालय की संयुक्त सचिव सुश्री…
