NarendraModi

बनासकांठा में विकास परियोजनाओं की सौगात, प्रधानमंत्री ने किया शुभारंभ

बनासकांठा में विकास परियोजनाओं की सौगात, प्रधानमंत्री ने किया शुभारंभ

नई दिल्ली(राजीव शर्मा): गुजरात के लोकप्रिय मुख्यमंत्री श्रीमान भूपेंद्र भाई पटेल, उप-मुख्यमंत्री भाई हर्ष संघवी जी, विधानसभा अध्यक्ष श्रीमान शंकरभाई चौधरी, गुजरात सरकार के सभी मंत्रीगण, सांसद और विधायकगण, अन्य जनप्रतिनिधि, भाइयों और बहनों। आज टेक्नोलॉजी से भी हमारे साथ देश के सभी जिलों के किसान जुड़े हुए हैं। आज टेक्नोलॉजी से हमारे साथ गुजरात के हर एक गांव के किसान जुड़े हुए हैं। राज्यों के मुख्यमंत्री, मंत्री, ये सब आज किसानों के इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में हमारे साथ हैं। मैं उन सबका भी हृदय से स्वागत करता हूं। आज बनासकांठा ने अपना रूतबा जमाया है। अभी स्क्रिन पर देख…
Read More
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 और 31 अक्टूबर को गुजरात के दौरे पर रहेंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 और 31 अक्टूबर को गुजरात के दौरे पर रहेंगे

नई दिल्ली(राजीव शर्मा):प्रधानमंत्री गुजरात के बनासकांठा में 30 अक्टूबर को सुबह करीब साढ़े 9 बजे एम्ब्रियो ट्रांसफर टेक्नोलॉजी-इन विट्रो फर्टिलाइजेशन (ईटी-आईवीएफ) प्रयोगशाला और भारत बोवाइन ब्रीडिंग एंड रिसर्च सेंटर (बीआरसी) मवेशी फार्म का दौरा करेंगे। सुबह करीब 10:30 बजे वह बनासकांठा में 14,000 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास, उद्घाटन और लोकार्पण करेंगे। वह पीएम-किसान योजना के तहत 19,000 करोड़ रुपये की 24वीं किस्त भी जारी करेंगे, दो ट्रेन सेवाओं को हरी झंडी दिखाएंगे और इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करेंगे। इसके बाद, प्रधानमंत्री केवड़िया में एकता नगर जाएंगे। शाम करीब 5 बजे वे…
Read More
PM मोदी ने साझा किया संस्कृत सुभाषितम्, प्रकृति की रक्षा और पोषण का दिया संदेश

PM मोदी ने साझा किया संस्कृत सुभाषितम्, प्रकृति की रक्षा और पोषण का दिया संदेश

नई दिल्ली(राजीव शर्मा):प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज एक संस्कृत सुभाषितम् को साझा किया, जिसमें सभी के कल्‍याण और समृद्धि के लिए प्रकृति की रक्षा और देखभाल के महत्व पर बल दिया गया है: पालयन् प्रकृतिं राजा सुखी भवति नान्यथा। प्रकृतिश्च हिता यस्य स राजा सर्वकामधुक्॥ इस श्लोक का अभिप्राय है कि जो राजा प्रकृति की रक्षा करता है और उसके कल्‍याण की दिशा में कार्य करते हुए उसकी प्रसन्‍नता और समृद्धि को सुनिश्चित करता है। इसके फलस्‍वरूप, प्रकृति उन व्‍यक्त्यिों की आशाओं को परिपूर्ण करती है जो उसकी रक्षा और देखभाल करते हैं। प्रधानमंत्री ने एक्‍स पर पोस्ट किया:…
Read More
प्रधानमंत्री मोदी की जन्मभूमि गुजरात बनेगी हरियाणा के विकास की नई सारथी

प्रधानमंत्री मोदी की जन्मभूमि गुजरात बनेगी हरियाणा के विकास की नई सारथी

चंडीगढ़(बलविंदर सिंह):प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जन्मभूमि गुजरात अब हरियाणा की विकास यात्रा की महत्वपूर्ण सारथी बनेगी। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के दो दिवसीय गुजरात दौरे के दौरान न केवल निवेश के अवसरों पर चर्चा हुई, बल्कि दोनों राज्यों के बीच पारस्परिक समावेश और सहयोग को मजबूत बनाने पर विशेष बल दिया गया। दौरे के दौरान मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने सूरत और अहमदाबाद दोनों शहरों में प्रवासी हरियाणवासियों से मुलाकात की। इन बैठकों में प्रवासियों ने अपनी उपलब्धियों के साथ-साथ विभिन्न समस्याओं और अपेक्षाओं को भी साझा किया। मुख्यमंत्री ने प्रवासी समुदाय की भावनाओं को समझते हुए कहा…
Read More
प्रधानमंत्री मोदी ने 12वें BRICS संसदीय मंच पर सदस्य देशों के सांसदों से किया संवाद

प्रधानमंत्री मोदी ने 12वें BRICS संसदीय मंच पर सदस्य देशों के सांसदों से किया संवाद

नई देलगी(राजीव शर्मा):प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज नई दिल्ली में आयोजित हो रहे 12वें ब्रिक्स संसदीय मंच 2026 के दौरान ब्रिक्स देशों के सांसदों के साथ सार्थक संवाद किया। इस संवाद के दौरान प्रधानमंत्री और भारत आए संसदीय प्रतिनिधिमंडलों के सदस्यों ने विभिन्न मुद्दों पर अपने विचार साझा किए और व्यापक चर्चा की। प्रधानमंत्री ने एक्स पर साझा करते हुए लिखा: "दिल्ली में आयोजित 12वें ब्रिक्स संसदीय मंच 2026 के दौरान ब्रिक्स देशों के सांसदों के साथ सार्थक संवाद हुआ। इस दौरान विभिन्न मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान किया।"
Read More
भुवनेश्वर में RBI की प्रमुख सुविधाओं के उद्घाटन पर पीएम मोदी का संबोधन, पढ़ें भाषण का पूरा पाठ

भुवनेश्वर में RBI की प्रमुख सुविधाओं के उद्घाटन पर पीएम मोदी का संबोधन, पढ़ें भाषण का पूरा पाठ

नई दिल्ली(राजीव शर्मा):जय जगन्नाथ उड़ीसा के राज्यपाल ब्रजमोहन राम जी। यहां के लोकप्रिय मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी जी, केंद्र सरकार में मेरी सहयोगी निर्मला सीतारमण जी, जुएल ओरांव जी, भारतीय रिजर्व बैंक के गर्वनर श्री संजय मल्होत्रा जी, उड़ीसा की उपमुख्यमंत्री प्रवाती परीदा जी, कनक वर्धन सिंह देव जी, बैंकिंग और फाइनेंशियल सेक्टर से जुड़े सभी गणमान्य, देवियों और सज्जनों। इतना गंभीर क्यों है वातावरण? यानी बैंकिंग में ये प्रेशर रहता है, टेक्नॉलोजी में प्रेशर रहता है। आराम से बैठिए। महाप्रभु के आशीर्वाद से आज भुवनेश्वर नए भारत को एक नया संस्थान दे रहा है। भुवनेश्वर में आरबीआई के डेटा…
Read More
शेख तैयब बिन मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान ने PM मोदी से की मुलाकात

शेख तैयब बिन मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान ने PM मोदी से की मुलाकात

नई दिल्ली(राजीव शर्मा):संयुक्त अरब अमीरात के प्रेसिडेंटिअल कोर्ट फॉर डेवलपमेंट एंड फालेन हीरोज अफेयर्स के डिप्टी चेयरमैन श्री शेख थेयब बिन मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान ने कल प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक एक्स पोस्ट साझा किया: "संयुक्त अरब अमीरात के प्रेसिडेंटिअल कोर्ट फॉर डेवलपमेंट एंड फालेन हीरोज अफेयर्स के डिप्टी चेयरमैन श्री शेख थेयब बिन मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान ने कल प्रधानमंत्री @narendramodi से मुलाकात की।"
Read More
प्रधानमंत्री मोदी ने विनम्रता और निरंतर सीखने के महत्व पर साझा किया संस्कृत सुभाषितम्

प्रधानमंत्री मोदी ने विनम्रता और निरंतर सीखने के महत्व पर साझा किया संस्कृत सुभाषितम्

नई दिल्ली(राजीव शर्मा):प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज एक संस्कृत सुभाषितम् साझा किया, जिसमें सीमित सफलता पर विनम्र बने रहने तथा निरंतर सीखने और आगे बढ़ने की आवश्यकता के महत्व को रेखांकित किया गया है प्रधानमंत्री ने एक्स पर लिखा; "खद्योतो द्योतते तावद् यावन्नोदयते शशी। उदिते तु सहस्रांशौ न खद्योतो न चन्द्रमाः।।" जुगनू केवल चंद्रमा की अनुपस्थिति में ही चमकता हुआ दिखाई देता है। लेकिन जब सूर्य उदित होता है, तो न जुगनू की चमक दिखाई देती है और न ही चंद्रमा दिखाई देता है। इसी प्रकार, किसी छोटी उपलब्धि का महत्व तब तक ही रहता है, जब तक उससे…
Read More
पोलैंड के प्रधानमंत्री के साथ संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में पीएम मोदी का संबोधन

पोलैंड के प्रधानमंत्री के साथ संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में पीएम मोदी का संबोधन

नई दिल्ली(राजीव शर्मा):नमस्कार! पोलैंड के प्रधानमंत्री जी का भारत में हार्दिक स्वागत करते हुए मुझे बहुत खुशी हो रही है। 2024 में मेरी पोलैंड यात्रा के दौरान उन्होंने मेरा और मेरे डेलिगेशन का आत्मीय स्वागत किया था। उस यात्रा में हमने अपने संबंधों को Strategic Partnership का दर्जा दिया। इसी मजबूत आधार पर, पिछले दो वर्षों में हमारी साझेदारी ने नई गति पकड़ी है। और आज प्रधानमंत्री जी के साथ हुई बैठक में, हमने अपनी Strategic Partnership को और सुदृढ़ करने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं। Friends, भारत और पोलैंड की मित्रता केवल कूटनीतिक संबंधों पर नहीं, बल्कि…
Read More
प्रधानमंत्री 23 अक्टूबर को चिन्मय अमृत महोत्सव वैश्विक सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे

प्रधानमंत्री 23 अक्टूबर को चिन्मय अमृत महोत्सव वैश्विक सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे

नई दिल्ली(राजीव शर्मा):प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 23 अक्टूबर, 2026 को सुबह 11 बजे नई दिल्ली के भारत मंडपम में चिन्मय अमृत महोत्सव वैश्विक सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे। वे इस अवसर पर सभा को संबोधित भी करेंगे। 23 से 25 अक्टूबर, 2026 तक आयोजित तीन दिवसीय सम्मेलन में भारत और विदेश से 9,000 से अधिक प्रतिभागी शामिल होंगे। यह चिन्मय मिशन के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में चल रहे वर्ष भर के समारोहों का समापन है। चिन्मय मिशन एक वैश्विक आध्यात्मिक आंदोलन है जिसकी स्थापना स्वामी चिन्मयानंद ने 1951 में वेदांत और भगवद गीता के ज्ञान को सर्वव्यापी बनाने…
Read More