17
Sep
नई दिल्ली (राजीव शर्मा): विदेश मंत्रालय (MEA) ने सोशल मीडिया पर किए जा रहे उन दावों को खारिज कर दिया है, जिनमें कहा जा रहा था कि नई दिल्ली में ब्रिक्स (BRICS) शिखर सम्मेलन में भाग लेने के बाद कई विदेशी नेता अस्वस्थ हो गए थे। मंत्रालय ने इन पोस्टों को भ्रामक करार दिया और उपयोगकर्ताओं को असत्यापित जानकारी फैलाने से बचने की चेतावनी दी है। मंत्रालय की फैक्ट-चेक टीम ने गुरुवार को 'एक्स' (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट के जरिए इन दावों पर प्रतिक्रिया दी। टीम ने सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहे इन संदेशों को फर्जी (फेक)…
