22
Oct
नई दिल्ली(राजीव शर्मा):प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 23 अक्टूबर, 2026 को सुबह 11 बजे नई दिल्ली के भारत मंडपम में चिन्मय अमृत महोत्सव वैश्विक सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे। वे इस अवसर पर सभा को संबोधित भी करेंगे। 23 से 25 अक्टूबर, 2026 तक आयोजित तीन दिवसीय सम्मेलन में भारत और विदेश से 9,000 से अधिक प्रतिभागी शामिल होंगे। यह चिन्मय मिशन के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में चल रहे वर्ष भर के समारोहों का समापन है। चिन्मय मिशन एक वैश्विक आध्यात्मिक आंदोलन है जिसकी स्थापना स्वामी चिन्मयानंद ने 1951 में वेदांत और भगवद गीता के ज्ञान को सर्वव्यापी बनाने…
