14
Oct
नई दिल्ली(राजीव शर्मा): भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) 15 अक्टूबर, 2026 को आईसीएआर-केंद्रीय मृदा लवणता अनुसंधान संस्थान (सीएसएसआरआई), करनाल, हरियाणा में एक परिचयात्मक कार्यक्रम और मीडिया संवाद का आयोजन करेगी। इस कार्यक्रम का आयोजन 27 से 29 अक्टूबर, 2026 तक नई दिल्ली के प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में आयोजित होने वाले उभरते विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार सम्मेलन (ईएसटीआईसी)-2026 से पहले किया जा रहा है। कृषि अनुसंधान एवं शिक्षा विभाग (डीएआरई) के सचिव और भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) के महानिदेशक डॉ. एमएल जाट, ईएसटीआईसी-2026 के परिचयात्मक कार्यक्रम को संबोधित करेंगे और ईएसटीआईसी-2026 में आईसीएआर के बारे में अपने विचार…
