VicePresident

नवाचार और उभरती तकनीकों का लाभ पूरी मानवता को मिले, किसी एक देश तक सीमित न रहे: उपराष्ट्रपति

नवाचार और उभरती तकनीकों का लाभ पूरी मानवता को मिले, किसी एक देश तक सीमित न रहे: उपराष्ट्रपति

नई दिल्ली(राजीव शर्मा):उपराष्ट्रपति श्री सी. पी. राधाकृष्णन ने आज नई दिल्ली स्थित उपराष्ट्रपति भवन में श्री अनिल के. एंटनी द्वारा लिखित पुस्तक एडवांटेज इंडिया:रिशेपिंग द फ्यूचर फॅार एन इक्‍यूटेबल वर्ल्‍ड का विमोचन किया। उपराष्ट्रपति ने पुस्तक के प्रकाशन पर लेखक श्री अनिल के. एंटनी और रूपा पब्लिकेशंस को बधाई देते हुए कहा कि यह पुस्तक भारत के उल्लेखनीय बदलाव को दर्शाती है और तेजी से बदलती दुनिया में देश के सामने मौजूद अवसरों का विश्लेषण करती है। उन्होंने कहा कि प्रौद्योगिकी, व्यवसाय और सार्वजनिक नीति के क्षेत्र में अपने अनुभवों के आधार पर श्री एंटनी ने भारत की उभरती शक्तियों…
Read More
उपराष्ट्रपति ने कोझिकोड में ‘नवरात्रि सर्गोत्सवम 2026’ का किया उद्घाटन

उपराष्ट्रपति ने कोझिकोड में ‘नवरात्रि सर्गोत्सवम 2026’ का किया उद्घाटन

नई दिल्ली(राजीव शर्मा):उपराष्ट्रपति श्री सी. पी. राधाकृष्णन ने आज केरल के कोझिकोड में ‘नवरात्रि सर्गोत्सवम 2026’ का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने विकास के पथ पर आगे बढ़ते हुए भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को सहेजने के महत्व पर जोर दिया। सभा को संबोधित करते हुए, उपराष्ट्रपति ने कहा कि नवरात्रि ‘आदि पराशक्ति’, जो सृष्टि, शक्ति, ज्ञान और करुणा की शाश्वत स्रोत हैं, की दिव्य नारी शक्ति का उत्सव है। उन्होंने कहा कि इस त्योहार का चिरस्थायी संदेश यह है कि साहस को भय पर, न्यायपरायणता को अन्याय पर और ज्ञान को अज्ञानता पर विजय प्राप्त करनी चाहिए। उन्होंने…
Read More
उपराष्ट्रपति ने किया KAUMARACON-2026 का उद्घाटन, आयुर्वेद संस्थान की 5 डिजिटल पहलें शुरू

उपराष्ट्रपति ने किया KAUMARACON-2026 का उद्घाटन, आयुर्वेद संस्थान की 5 डिजिटल पहलें शुरू

नई दिल्ली(राजीव शर्मा):उपराष्ट्रपति श्री सी. पी. राधाकृष्णन ने आज नई दिल्ली में अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) द्वारा आयोजित कौमारभृत्य (आयुर्वेदिक बाल चिकित्सा) पर तीसरे अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन KAUMARACON-2026 का उद्घाटन किया। इस अवसर पर संस्थान का स्थापना दिवस भी मनाया गया, जो आयुर्वेदिक शिक्षा, नैदानिक सेवाओं, वैज्ञानिक अनुसंधान और नवाचार के क्षेत्र में इसकी एक दशक की प्रगति को रेखांकित करता है। उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए उपराष्ट्रपति ने कहा कि पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों की प्रभावकारिता स्थापित करने, रोगियों का विश्वास मजबूत करने और उनकी वैश्विक स्वीकार्यता बढ़ाने के लिए वैज्ञानिक अनुसंधान को और प्रोत्साहित करना आवश्यक है। उन्होंने…
Read More
उपराष्ट्रपति ने कौमारकॉन-2026 का उद्घाटन किया और अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान की डिजिटल पहलों का शुभारंभ किया

उपराष्ट्रपति ने कौमारकॉन-2026 का उद्घाटन किया और अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान की डिजिटल पहलों का शुभारंभ किया

नई दिल्ली(राजीव शर्मा):उपराष्ट्रपति श्री सी.पी. राधाकृष्णन ने आज आयुर्वेद में व्यापक वैज्ञानिक अनुसंधान करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पारंपरिक स्वास्थ्य देखभाल पद्धतियों की प्रभावकारिता स्थापित करने, रोगियों का विश्वास मज़बूत करने और भारत की पारंपरिक चिकित्सा प्रणालियों की वैश्विक स्वीकार्यता बढ़ाने के लिए वैज्ञानिक अनुसंधान आवश्यक है। वे नई दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (एआईआईए) द्वारा आयोजित कौमारभृत्य पर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन के तीसरे संस्करण कौमारकॉन-2026 के उद्घाटन समारोह को संबोधित कर रहे थे। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (एआईआईए) को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान के (एम्स) समकक्ष विकसित करने के विजन का उल्लेख…
Read More
प्रधानमंत्री ने उपराष्ट्रपति की शुभकामनाओं के लिए उनका आभार व्यक्त किया

प्रधानमंत्री ने उपराष्ट्रपति की शुभकामनाओं के लिए उनका आभार व्यक्त किया

नई दिल्ली(राजीव शर्मा):प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज उपराष्ट्रपति थिरु सीपी राधाकृष्णन जी को उनकी शुभकामनाओं और स्नेहपूर्ण शब्दों के लिए धन्यवाद दिया। प्रधानमंत्री ने कहा कि सेवा का यह सफर भारत के लोगों के भरोसे और भागीदारी से हर कदम पर और मजबूत हुआ है। उन्होंने कहा कि विभिन्न राज्यों और केंद्र-शासित प्रदेशों से उपराष्ट्रपति के अनुभव और विचार बहुत उत्साह बढ़ाने वाले हैं। श्री मोदी ने दोहराया कि वे विकसित भारत के सामूहिक दृष्टिकोण को साकार करने के लिए और भी अधिक ऊर्जा के साथ काम करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। एक्स पर एक पोस्ट में, प्रधानमंत्री ने…
Read More
उपराष्ट्रपति श्री सी. पी. राधाकृष्णन ने नई दिल्ली में महापर्व क्षमापना समारोह को संबोधित किया

उपराष्ट्रपति श्री सी. पी. राधाकृष्णन ने नई दिल्ली में महापर्व क्षमापना समारोह को संबोधित किया

नई दिल्ली(राजीव शर्मा):उपराष्ट्रपति श्री सी. पी. राधाकृष्णन ने आज विज्ञान भवन, नई दिल्ली में भगवान महावीर स्मारक समिति और जैन महासभा दिल्ली द्वारा आयोजित महापर्व क्षमापना समारोह-2026 को संबोधित किया। उन्होंने इस अवसर को क्षमा, मित्रता, अहिंसा और आंतरिक शुद्धि के सार्वभौमिक मूल्यों का उत्सव बताया।उपराष्ट्रपति ने कहा कि जिस गहराई के साथ जैन परंपरा ने क्षमा को आध्यात्मिक अनुशासन में बदल दिया है, वह आज भारत और मानवता के लिए बहुत प्रासंगिक है। उन्होंने रेखांकित किया कि क्षमापान केवल एक अनुष्ठान नहीं है, बल्कि मानव हृदय के परिवर्तन का एक अवसर है। तमिलनाडु और जैन धर्म के बीच गहरे…
Read More
उपराष्ट्रपति 11-12 सितंबर को दादरा और नगर हवेली तथा दमन और दीव के दौरे पर

उपराष्ट्रपति 11-12 सितंबर को दादरा और नगर हवेली तथा दमन और दीव के दौरे पर

नई दिल्ली(राजीव शर्मा):उपराष्ट्रपति श्री सी. पी. राधाकृष्णन 11-12 सितंबर, 2026 को केंद्र शासित प्रदेश दादरा और नगर हवेली तथा दमन और दीव की अपनी पहली यात्रा पर जायेंगे। अपनी यात्रा के दौरान, उपराष्ट्रपति सिलवासा स्थित डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम गवर्नमेंट कॉलेज के एक सार्वजनिक कार्यक्रम में भाग लेंगे। उपराष्ट्रपति केंद्र शासित प्रदेश में प्रमुख संस्थानों और विकास पहलों का भी दौरा करेंगे, जिनमें सिलवासा स्थित स्वामी विवेकानंद विद्या मंदिर और नमो मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट तथा दमन स्थित नमो अस्पताल, जिसका हाल ही में उद्घाटन हुआ है, शामिल हैं। वे पर्यटन और वॉटरफ्रंट विकास से जुड़े महत्वपूर्ण स्थलों का…
Read More
उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने अरुणाचल प्रदेश विधानसभा के विशेष सत्र को संबोधित किया

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने अरुणाचल प्रदेश विधानसभा के विशेष सत्र को संबोधित किया

नई दिल्ली(राजीव शर्मा):उपराष्ट्रपति श्री सीपी राधाकृष्णन ने आज इटानगर में अरुणाचल प्रदेश विधानसभा के विशेष सत्र को संबोधित करते हुए विधायकों से लोकतंत्र की सर्वोच्च परंपराओं को बनाए रखने और प्रदेश तथा राष्ट्र के विकास की दिशा में काम करने का आह्वान किया। अरुणाचल प्रदेश विधानसभा परिसर में पहुंचने पर उपराष्ट्रपति ने महात्मा गांधी और बाबासाहेब डॉ. बी.आर. अंबेडकर की प्रतिमाओं पर पुष्पांजलि अर्पित की। फिर उन्हें औपचारिक गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। उन्होंने अरुणाचल प्रदेश विधानसभा संग्रहालय का भी दौरा किया, जो राज्य विधानमंडल के विकास और प्रगति तथा उसके विधायी सफर को प्रदर्शित करता है। अरूणाचल प्रदेश की…
Read More
उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने इटानगर के न्येदार नामलो का किया दौरा, स्वदेशी संस्कृति के संरक्षण पर दिया जोर

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने इटानगर के न्येदार नामलो का किया दौरा, स्वदेशी संस्कृति के संरक्षण पर दिया जोर

नई दिल्ली(राजीव शर्मा):उपराष्ट्रपति श्री सी.पी. राधाकृष्णन ने आज इटानगर स्थित न्येदार नामलो का दौरा किया, जो अरुणाचल प्रदेश के न्याशी समुदाय और अन्य स्वदेशी समूहों के मूल डोनी-पोलो धर्म से जुड़ा एक पवित्र पूजा स्थल और सामुदायिक केंद्र है। उपराष्ट्रपति ने प्रार्थना कक्ष में प्रार्थना की और उन्हें न्याशी स्वदेशी धर्म, मान्यताओं और प्रार्थना प्रणालियों, येर्को स्वदेशी गुरुकुल प्रणाली, पारंपरिक ज्ञान और औषधीय प्रणालियों के संरक्षण और मातृभाषा को बढ़ावा देने के प्रयासों के बारे में जानकारी दी गई। एक सामुदायिक सभा को संबोधित करते हुए श्री सी.पी. राधाकृष्णन ने कहा कि अरुणाचल प्रदेश की अपनी पहली यात्रा के दौरान…
Read More
उपराष्ट्रपति श्री सी.पी. राधाकृष्णन ने मोइरांग में आईएनए संग्रहालय और सैनिक स्कूल इम्फाल का दौरा किया

उपराष्ट्रपति श्री सी.पी. राधाकृष्णन ने मोइरांग में आईएनए संग्रहालय और सैनिक स्कूल इम्फाल का दौरा किया

नई दिल्ली(राजीव शर्मा):उपराष्ट्रपति श्री सी. पी. राधाकृष्णन ने आज मणिपुर के मोइरांग में आईएनए संग्रहालय का दौरा किया और इंडियन नेशनल आर्मी (आईएनए) की वीरता और बलिदान को नमन किया। उन्होंने उस ऐतिहासिक स्थल का दौरा किया जहां भारतीय सेना द्वारा पहली बार भारतीय सेना द्वारा भारतीय तिरंगा फहराया गया था और आईएनए युद्ध संग्रहालय गैलरी का दौरा किया। उन्होंने नेताजी सुभाष चंद्र बोस को पुष्पांजलि भी अर्पित की। बाद में, उपराष्ट्रपति ने सैनिक स्कूल इम्फाल का दौरा किया, जहां उन्होंने युद्ध स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की और कैडेटों द्वारा उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।
Read More