17
Oct
नई दिल्ली(राजीव शर्मा):अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA), नई दिल्ली के कौमारभृत्य विभाग द्वारा आयोजित तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन KAUMARACON 2026 का शनिवार को आयुर्वेदिक बाल स्वास्थ्य को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित अंतरराष्ट्रीय वैज्ञानिक सत्रों और विचार-विमर्श के साथ समापन हुआ। सम्मेलन का अंतिम दिन संस्थान के 10वें स्थापना दिवस के साथ भी संपन्न हुआ, जो आयुर्वेद शिक्षा, अनुसंधान, उत्कृष्ट नैदानिक सेवाओं और वैश्विक सहयोग के क्षेत्र में संस्थान की एक दशक की प्रगति का प्रतीक है। इस सम्मेलन में अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों, शिक्षाविदों, शोधकर्ताओं, चिकित्सकों, नीति-निर्माताओं और उद्योग जगत के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इसमें बाल चिकित्सा के क्षेत्र…
