09
Sep
नई दिल्ली (राजीव शर्मा):आयुष मंत्रालय के अधीन जामनगर स्थित राष्ट्रीय महत्व के संस्थान आयुर्वेद शिक्षण एवं अनुसंधान संस्थान (आईटीआरए) ने हैदराबाद के कान्हा शांति वनम स्थित हार्टफुलनेस इंस्टीट्यूट (एचएफआई) के साथ पांच साल के समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं। यह समझौता ज्ञापन आयुर्वेद शिक्षा, नैदानिक अभ्यास और अनुसंधान में आईटीआरए और ध्यान, योग, जीवनशैली संबंधी प्रथाओं और पर्यावरण संबंधी पहलों में एचएफआई की पूरक शक्तियों का लाभ उठाने के लिए एक ढांचा प्रदान करता है। इस साझेदारी का उद्देश्य एकीकृत दृष्टिकोण के साथ निवारक और समग्र स्वास्थ्य देखभाल को बढ़ावा देना है। कल कान्हा शांति वनम में आयोजित…
