01
Sep
नई दिल्ली(राजीव शर्मा):अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA), नई दिल्ली ने ‘आयुर्वार्ता’ नामक विशेष डिजिटल संवाद श्रृंखला की शुरुआत की है। इसका उद्देश्य आयुर्वेद के प्रामाणिक ज्ञान, वैज्ञानिक दृष्टिकोण और समकालीन स्वास्थ्य व्यवस्था में इसकी प्रासंगिकता को देश-विदेश के व्यापक जनसमुदाय तक पहुंचाना है। AIIA, आयुष मंत्रालय के अधीन एक स्वायत्त संस्थान है। यह पहल आगामी आयुर्वेद दिवस, जो 23 सितंबर को मनाया जाएगा, से पहले शुरू की गई है। ‘आयुर्वार्ता’ के माध्यम से आयुर्वेद, समकालीन स्वास्थ्य चुनौतियों, वैज्ञानिक अनुसंधान, शिक्षा, चिकित्सा पद्धति तथा वैश्विक स्तर पर आयुर्वेद की बढ़ती प्रासंगिकता से जुड़े विषयों पर विशेषज्ञों के साथ संवाद प्रस्तुत किए…
