ArunachalPradesh

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने अरुणाचल प्रदेश विधानसभा के विशेष सत्र को संबोधित किया

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने अरुणाचल प्रदेश विधानसभा के विशेष सत्र को संबोधित किया

नई दिल्ली(राजीव शर्मा):उपराष्ट्रपति श्री सीपी राधाकृष्णन ने आज इटानगर में अरुणाचल प्रदेश विधानसभा के विशेष सत्र को संबोधित करते हुए विधायकों से लोकतंत्र की सर्वोच्च परंपराओं को बनाए रखने और प्रदेश तथा राष्ट्र के विकास की दिशा में काम करने का आह्वान किया। अरुणाचल प्रदेश विधानसभा परिसर में पहुंचने पर उपराष्ट्रपति ने महात्मा गांधी और बाबासाहेब डॉ. बी.आर. अंबेडकर की प्रतिमाओं पर पुष्पांजलि अर्पित की। फिर उन्हें औपचारिक गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। उन्होंने अरुणाचल प्रदेश विधानसभा संग्रहालय का भी दौरा किया, जो राज्य विधानमंडल के विकास और प्रगति तथा उसके विधायी सफर को प्रदर्शित करता है। अरूणाचल प्रदेश की…
Read More
प्रधानमंत्री ने अरुणाचल प्रदेश और नागालैंड के सांसदों के साथ बाढ़ की स्थिति की समीक्षा की

प्रधानमंत्री ने अरुणाचल प्रदेश और नागालैंड के सांसदों के साथ बाढ़ की स्थिति की समीक्षा की

नई दिल्ली(राजीव शर्मा):प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने अरुणाचल प्रदेश और नागालैंड के सांसदों से मुलाकात की और बाढ़ को ध्‍यान में रखते हुए दोनों राज्यों की स्थिति पर चर्चा की। श्री मोदी ने कहा कि केंद्र सरकार बाढ़ से उत्पन्न चुनौतियों के समाधान के लिए संबंधित राज्य सरकारों के साथ मिलकर काम करती रहेगी। प्रधानमंत्री ने सभी के कुशल मंगल और सुरक्षित रहने की प्रार्थना की। श्री मोदी ने एक पोस्ट में लिखा, “अरुणाचल प्रदेश और नागालैंड के सांसदों से मुलाकात की। हमने इन राज्यों में बाढ़ से उत्पन्न स्थिति पर चर्चा की। केंद्र सरकार चुनौतियों के समाधान के लिए…
Read More
ईटानगर में लोगों की बात सुनकर बोले केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह बोले “हर पीड़ित परिवार तक मदद पहुंचाकर ही चैन लेंगे”

ईटानगर में लोगों की बात सुनकर बोले केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह बोले “हर पीड़ित परिवार तक मदद पहुंचाकर ही चैन लेंगे”

नई दिल्ली (राजीव शर्मा): केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान आज अरुणाचल प्रदेश पहुँचे, लेकिन खराब मौसम की वजह से हवाई सर्वे नहीं कर पाए और अब 1 जुलाई को अरुणाचल प्रदेश और असम के बाढ़ प्रभावित इलाकों में दिनभर ज़मीनी और हवाई दौरा करेंगे ताकि पीड़ित किसान और अन्य परिवारों की स्थिति सीधे देख सकें और मदद के लिए उपाय कर सकें। उनके दौरे में केंद्रीय संसदीय कार्य एवं अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री श्री किरन रिजिजू और मुख्यमंत्री भी साथ रहें। केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज दोपहर अरुणाचल पहुंचकर…
Read More
1 जुलाई को अरुणाचल के बाढ़ग्रस्त इलाकों का दौरा करेंगे केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान

1 जुलाई को अरुणाचल के बाढ़ग्रस्त इलाकों का दौरा करेंगे केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान

नई दिल्ली(राजीव शर्मा):प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के निर्देश पर केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान दो दिवसीय पूर्वोत्तर दौरे पर जाएंगे। श्री चौहान 30 जून को दिल्ली से रवाना होकर इसी दिन असम की राजधानी गुवाहाटी में उच्चस्तरीय बैठक करेंगे और फिर 1 जुलाई को अरुणाचल प्रदेश के बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का दौरा कर ज़मीन पर हालात का सीधा जायजा लेंगे। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में केंद्र सरकार बाढ़ से प्रभावित इलाकों पर खुद नज़र रख रही है और राहत व पुनर्वास को तेज़ करने के लिए फील्ड पर उतरकर फैसले लेना…
Read More