04
Oct
नई दिल्ली(राजीव शर्मा):उपराष्ट्रपति श्री सी. पी. राधाकृष्णन ने आज विज्ञान भवन, नई दिल्ली में भगवान महावीर स्मारक समिति और जैन महासभा दिल्ली द्वारा आयोजित महापर्व क्षमापना समारोह-2026 को संबोधित किया। उन्होंने इस अवसर को क्षमा, मित्रता, अहिंसा और आंतरिक शुद्धि के सार्वभौमिक मूल्यों का उत्सव बताया।उपराष्ट्रपति ने कहा कि जिस गहराई के साथ जैन परंपरा ने क्षमा को आध्यात्मिक अनुशासन में बदल दिया है, वह आज भारत और मानवता के लिए बहुत प्रासंगिक है। उन्होंने रेखांकित किया कि क्षमापान केवल एक अनुष्ठान नहीं है, बल्कि मानव हृदय के परिवर्तन का एक अवसर है। तमिलनाडु और जैन धर्म के बीच गहरे…
