16
Oct
चंडीगढ़(गुरप्रीत सिंह):आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के मीडिया इंचार्ज बलतेज पन्नू ने शुक्रवार को पंजाब की नशा समस्या पर राहुल गांधी के ताज़ा बयानों को लेकर कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने पूछा है कि कांग्रेस नेता अपने ही शासनकाल के रिकॉर्ड पर चुप क्यों हैं। आप पंजाब के मीडिया इंचार्ज बलतेज पन्नू ने कहा, "राहुल गांधी को एक बार फिर पंजाब की नशा समस्या याद आ गई है। लेकिन क्या कांग्रेस अपनी सरकार के रिकॉर्ड का जवाब देगी? कैप्टन अमरिंदर सिंह ने श्री गुटका साहिब की कसम खाई थी कि वे पंजाब से नशा खत्म कर देंगे, लेकिन…
