11
Sep
चंडीगढ़(गुरप्रीत सिंह):आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के नेता और कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने गुरुवार को पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग और कांग्रेस पार्टी द्वारा स्वर्गीय गुलज़ार सिंह की दर्दनाक मौत पर राजनीतिक रोटियां सेंकने की कोशिश करने के लिए आड़े हाथ लेते हुए कहा कि कांग्रेस को लाशों पर राजनीति करना बंद करना चाहिए और कानून को अपना काम करने देना चाहिए। एक बयान में कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने कहा कि गुलज़ार सिंह की मौत एक बेहद दुखद घटना है और पंजाब सरकार इस मामले में पहले ही ठोस कार्रवाई कर चुकी है।…
