14
Oct
शिमला(ब्यूरो): भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी श्रीकांत शर्मा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि लोकतंत्र में आरोप लगाना राजनीतिक अधिकार है, लेकिन गंभीर आरोपों को प्रमाणों के साथ साबित करना भी उतना ही जरूरी है। उन्होंने कहा कि लगातार चुनावी चुनौतियों का सामना कर रही कांग्रेस को चुनावी प्रक्रिया और संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठाने से पहले अपनी राजनीतिक रणनीति तथा संगठनात्मक कमजोरियों का आत्ममंथन करना चाहिए। श्रीकांत शर्मा ने गुजरात के स्थानीय निकाय चुनावों का उल्लेख करते हुए कहा कि जनता का विश्वास केवल बयानबाजी और आरोप-प्रत्यारोप से नहीं जीता जा सकता।…
