02
Jul
चंडीगढ़(बलविंदर सिंह): हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति स्वर्गीय श्री महाबीर सिंह सिंधु के दुःखद निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री वीरवार को चंडीगढ़ स्थित न्यायमूर्ति स्वर्गीय श्री महाबीर सिंह सिंधु के निवास पर पहुंचे, जहां उन्होंने शोकाकुल परिजनों से भेंट कर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं तथा इस कठिन समय में उन्हें ढांढस बंधाया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि न्यायमूर्ति महाबीर सिंह सिंधु ने अपने दीर्घ न्यायिक जीवन में निष्पक्षता, निष्ठा, सत्यनिष्ठा एवं संवैधानिक मूल्यों के प्रति अटूट प्रतिबद्धता के साथ…
