29
Aug
चंडीगढ़ (बलविंदर सिंह): हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने शनिवार को जिला मुख्यालय नूंह स्थित लघु सचिवालय में आयोजित मेवात विकास बोर्ड की 32वीं बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि नूंह जिला अब युवाओं के लिए रोजगार एवं स्वरोजगार का बड़ा केंद्र बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी पहल पर नूंह को आकांक्षी जिला कार्यक्रम (एस्पिरेशनल डिस्ट्रिक्ट प्रोग्राम) में शामिल किया गया, जिसके तहत नीति आयोग द्वारा अब तक 36.20 करोड़ रुपये की लागत के 12 प्रोजेक्ट मंजूर किए…
