Punjab News

मैड संधू मर्डर पर कुल्हड़ पिज्जा कपल ने सरकार को घेरा, बोले- ‘हर दूसरे दिन कत्ल, क्या यही पंजाब के हालात?’

मैड संधू मर्डर पर कुल्हड़ पिज्जा कपल ने सरकार को घेरा, बोले- ‘हर दूसरे दिन कत्ल, क्या यही पंजाब के हालात?’

अमृतसर में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और मेकअप आर्टिस्ट मधुसूदन संधू उर्फ मैड संधू की हत्या के बाद पंजाब में कानून-व्यवस्था को लेकर बहस तेज हो गई है। इसी बीच जालंधर के चर्चित कुल्हड़ पिज्जा कपल सहज अरोड़ा और गुरप्रीत कौर ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर पंजाब सरकार और राज्य के हालात पर सवाल उठाए हैं। कपल ने कहा कि पंजाब में हर दूसरे दिन हत्या और रंगदारी की घटनाएं सामने आ रही हैं। उन्होंने दावा किया कि रंगदारी की धमकियों से परेशान होकर उन्हें पंजाब छोड़ना पड़ा। मैड संधू की शनिवार शाम अमृतसर के लोहारा रोड पर गोली…
Read More
लुधियाना में पूर्व सरपंच की हत्या में भाई का नाम: जमीन विवाद में हत्या की साजिश का आरोप, बदमाशों ने मारी थीं 10 गोलियां

लुधियाना में पूर्व सरपंच की हत्या में भाई का नाम: जमीन विवाद में हत्या की साजिश का आरोप, बदमाशों ने मारी थीं 10 गोलियां

लुधियाना में मनेवाल गांव के पूर्व सरपंच नवतेज सिंह उर्फ नीटू की बाइक सवार बदमाशों ने गोलियां मारकर हत्या कर दी। शनिवार शाम वह अपनी इनोवा कार से गांव से लुधियाना स्थित घर लौट रहे थे। लाडोवाल इलाके में साउथ सिटी रोड के पास दो बाइक सवार हमलावरों ने उनकी कार को घेर लिया और करीब 10 राउंड फायर किए। गोलीबारी में नवतेज सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए डीएमसी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना उनकी कार के डैशकैम में भी रिकॉर्ड हुई है। नवतेज सिंह मनेवाल गांव…
Read More
पाकिस्तान बोला- तरनतारन में मारे गए 2 लोग हमारे नागरिक थे; भारतीय राजनयिक तलब, BSF ने घुसपैठ में मारी थी गोली

पाकिस्तान बोला- तरनतारन में मारे गए 2 लोग हमारे नागरिक थे; भारतीय राजनयिक तलब, BSF ने घुसपैठ में मारी थी गोली

तरनतारन में भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बीएसएफ की फायरिंग में मारे गए दो लोगों को लेकर पाकिस्तान ने भारतीय राजनयिक को तलब किया है। पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने दावा किया कि मारे गए दोनों उसके नागरिक थे और वे गलती से सीमा पार कर भारतीय क्षेत्र में पहुंच गए थे। वहीं, भारतीय अधिकारियों के मुताबिक दोनों संदिग्ध पाकिस्तानी घुसपैठिए थे, जो चेतावनी के बावजूद भारतीय सीमा की ओर बढ़ रहे थे। यह घटना शुक्रवार को तरनतारन जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास हुई। अधिकारियों के अनुसार, दोपहर के समय बीएसएफ जवानों ने सीमा क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधि देखी। तीन…
Read More
पंजाब में AAP विधायक का रोते हुए VIDEO, बोले- स्कूलों के हालात नहीं सुधरे; न टीचर हैं, न अपग्रेडेशन

पंजाब में AAP विधायक का रोते हुए VIDEO, बोले- स्कूलों के हालात नहीं सुधरे; न टीचर हैं, न अपग्रेडेशन

बठिंडा के मौर से आम आदमी पार्टी के विधायक सुखवीर सिंह मैसरखाना का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह सरकारी स्कूलों की स्थिति को लेकर भावुक नजर आ रहे हैं। वीडियो में विधायक शिक्षकों की कमी और स्कूलों के अपग्रेडेशन का मुद्दा उठाते हुए अपनी ही सरकार पर सवाल करते दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह लगातार स्कूलों की समस्याएं अधिकारियों और सरकार के सामने रखते रहे, लेकिन हालात में अपेक्षित सुधार नहीं हुआ। विधायक ने कहा कि उनके विधानसभा क्षेत्र के कई सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की कमी है। उन्होंने सवाल उठाया कि जब स्कूलों में…
Read More
लुधियाना में विजिलेंस DSP और नशा तस्कर की बातचीत का ऑडियो वायरल, जमानत के लिए कबाड़ी के जरिए सेटिंग का आरोप

लुधियाना में विजिलेंस DSP और नशा तस्कर की बातचीत का ऑडियो वायरल, जमानत के लिए कबाड़ी के जरिए सेटिंग का आरोप

लुधियाना के खन्ना में विजिलेंस विभाग के एक DSP और कथित नशा तस्कर के बीच बातचीत का ऑडियो वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हलचल मच गई है। वायरल ऑडियो में जमानत से जुड़े मामले में कथित तौर पर सेटिंग की बातचीत होने का दावा किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि इस पूरे मामले में एक कबाड़ी के जरिए संपर्क किए जाने की बात सामने आई है। वायरल ऑडियो को लेकर आरोप है कि नशा तस्करी के मामले में आरोपी की जमानत करवाने के लिए बातचीत की गई। इस दौरान कबाड़ी के माध्यम से कथित तौर…
Read More
LPU हिंसा मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार, तोड़फोड़ में शामिल होने का आरोप; एक पिज्जा डिलीवरी बॉय

LPU हिंसा मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार, तोड़फोड़ में शामिल होने का आरोप; एक पिज्जा डिलीवरी बॉय

पंजाब के फगवाड़ा स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में हुई हिंसा और तोड़फोड़ के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों की पहचान गगन, जेम्स दहिया और अभी के रूप में हुई है। तीनों फगवाड़ा क्षेत्र के रहने वाले हैं। पुलिस ने डिजिटल सबूतों और CCTV फुटेज की मदद से आरोपियों की पहचान की। उन्हें अदालत में पेश किया गया, जहां से तीनों को तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों में जेम्स LPU का छात्र है, जबकि गगन करीब डेढ़ महीने से पिज्जा डिलीवरी का…
Read More
बठिंडा में अवैध संबंध छिपाने के लिए पति की हत्या, पत्नी ने प्रेमी संग गला घोंटा; शव को फंदे पर लटकाया

बठिंडा में अवैध संबंध छिपाने के लिए पति की हत्या, पत्नी ने प्रेमी संग गला घोंटा; शव को फंदे पर लटकाया

बठिंडा के गांव कोटली खुर्द में एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, युवक की पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर कथित तौर पर उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी और वारदात को खुदकुशी का रूप देने के लिए शव को रसोई में फंदे से लटका दिया। मृतक की पहचान राजपाल सिंह राजू के रूप में हुई है। मामले में पुलिस ने उसकी पत्नी किरणपाल कौर और उसके कथित प्रेमी ब्रह्मजीत सिंह उर्फ पीचा के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। मामला मौड़ थाना क्षेत्र का है। पुलिस को घर की रसोई में…
Read More
लुधियाना-दोराहा हाईवे पर PRTC बस-ट्रक की टक्कर, कंडक्टर की मौत; 3 यात्री घायल, लोगों ने लगाया जाम

लुधियाना-दोराहा हाईवे पर PRTC बस-ट्रक की टक्कर, कंडक्टर की मौत; 3 यात्री घायल, लोगों ने लगाया जाम

लुधियाना-दोराहा नेशनल हाईवे पर बुधवार सुबह PRTC बस और ट्रक की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में PRTC बस के कंडक्टर सुखपाल सिंह (35) की मौत हो गई। वह फिरोजपुर के मक्खू के रहने वाले थे। हादसे में बस में सवार तीन यात्री भी घायल हुए हैं। हादसा इतना जोरदार था कि बस और ट्रक दोनों को नुकसान पहुंचा। टक्कर के बाद बस में सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों और राहगीरों ने घायलों को बाहर निकालने में मदद की। एक PRTC कर्मचारी के मुताबिक, स्थानीय लोगों की मदद से घायल कंडक्टर को निजी अस्पताल…
Read More
अमृतसर में 13 पिस्तौल-3.267 किलो हेरोइन के साथ 5 तस्कर गिरफ्तार, विदेशी हैंडलरों से जुड़े तार

अमृतसर में 13 पिस्तौल-3.267 किलो हेरोइन के साथ 5 तस्कर गिरफ्तार, विदेशी हैंडलरों से जुड़े तार

अमृतसर में पुलिस ने नशा तस्करी और अवैध हथियारों की सप्लाई से जुड़े तीन नेटवर्क का भंडाफोड़ करने का दावा किया है। पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई में 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से 13 पिस्तौल, 3.267 किलो हेरोइन और 22 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों के तार विदेश में बैठे हैंडलरों से जुड़े होने की भी जांच की जा रही है। अमृतसर पुलिस के अनुसार, कार्रवाई डी-डिवीजन और छेहरटा थाना क्षेत्रों में की गई। पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ के बाद हथियार और हेरोइन की अतिरिक्त खेप बरामद की। शुरुआती जांच में…
Read More
शाह बोले- दिल्ली शराब घोटाले वाले पंजाब को नशामुक्त नहीं कर सकते, 2029 तक चिट्टा खत्म करने का ऐलान

शाह बोले- दिल्ली शराब घोटाले वाले पंजाब को नशामुक्त नहीं कर सकते, 2029 तक चिट्टा खत्म करने का ऐलान

जालंधर में भाजपा की ‘नशा मुक्त पंजाब यात्रा’ के समापन समारोह में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पंजाब में नशे के मुद्दे को लेकर आम आदमी पार्टी सरकार पर निशाना साधा। परागपुर में आयोजित रैली में शाह ने कहा कि अगर पंजाब में भाजपा की सरकार बनती है तो 31 दिसंबर 2029 से पहले राज्य को चिट्टे के कारोबार से मुक्त कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा का मुख्य मुद्दा नशामुक्त पंजाब रहेगा। शाह ने अपने भाषण में आम आदमी पार्टी पर पंजाब में चिट्टे का कारोबार बढ़ने देने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा…
Read More