30
Sep
अमृतसर में पुलिस ने नशा तस्करी और अवैध हथियारों की सप्लाई से जुड़े तीन नेटवर्क का भंडाफोड़ करने का दावा किया है। पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई में 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से 13 पिस्तौल, 3.267 किलो हेरोइन और 22 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों के तार विदेश में बैठे हैंडलरों से जुड़े होने की भी जांच की जा रही है। अमृतसर पुलिस के अनुसार, कार्रवाई डी-डिवीजन और छेहरटा थाना क्षेत्रों में की गई। पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ के बाद हथियार और हेरोइन की अतिरिक्त खेप बरामद की। शुरुआती जांच में…
