30
Sep
जालंधर में भाजपा की ‘नशा मुक्त पंजाब यात्रा’ के समापन समारोह में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पंजाब में नशे के मुद्दे को लेकर आम आदमी पार्टी सरकार पर निशाना साधा। परागपुर में आयोजित रैली में शाह ने कहा कि अगर पंजाब में भाजपा की सरकार बनती है तो 31 दिसंबर 2029 से पहले राज्य को चिट्टे के कारोबार से मुक्त कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा का मुख्य मुद्दा नशामुक्त पंजाब रहेगा। शाह ने अपने भाषण में आम आदमी पार्टी पर पंजाब में चिट्टे का कारोबार बढ़ने देने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा…
