03
Aug
पंजाब के बरनाला में आयोजित कांग्रेस की बैठक के दौरान उस समय विवाद खड़ा हो गया, जब पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के समर्थन में कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी शुरू कर दी। बैठक में हुई इस घटना ने पार्टी के भीतर चल रही गुटबाजी की चर्चाओं को फिर हवा दे दी। घटना के बाद कांग्रेस नेतृत्व ने अनुशासन बनाए रखने पर जोर दिया। बैठक के दौरान चन्नी समर्थकों ने उन्हें पंजाब कांग्रेस का चेहरा बनाने के समर्थन में नारे लगाए। इस पर पंजाब कांग्रेस प्रभारी भूपेश बघेल ने कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि पार्टी में अनुशासनहीनता किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी और…
