07
Oct
शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने पंजाब में कानून-व्यवस्था और नशे के मुद्दे को लेकर आम आदमी पार्टी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में अपराध बेलगाम हो चुका है और नशा तस्करों में पुलिस-प्रशासन का डर नहीं है। बादल ने अपने दौरे के दौरान पीड़ित परिवारों और दुकानदारों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। सुखबीर बादल ने कहा कि पंजाब के लोगों से बातचीत के दौरान नशा और अपराध सबसे प्रमुख मुद्दों के रूप में सामने आ रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि नशे की वजह से कई परिवार प्रभावित हो रहे हैं…
