17
Sep
किसान मजदूर मोर्चा पंजाब के आह्वान पर गुरुवार को पंजाब के 5 जिलों पर करीब 6 घंटे तक रेल रोको आंदोलन किया गया। दोपहर 12 बजे शुरू हुआ आंदोलन शाम 6 बजे समाप्त हुआ। इस दौरान किसान और खेत मजदूर रेलवे ट्रैक पर धरने पर बैठे। आंदोलन अमृतसर के देवीदासपुरा, पठानकोट के चाखू लाड़ी रेलवे फाटक, मोगा के डगरू, फिरोजपुर के मल्लांवाला और संगरूर के सुनाम में किया गया। फिरोजपुर में धरने पर बैठे किसान। किसान नेताओं और प्रशासन के बीच 3 घंटे बैठक रेल रोको के ऐलान के बाद सरकार की ओर से बातचीत की पहल की गई। अमृतसर…
