04
Oct
यमुनानगर में भारतीय किसान यूनियन की ओर से रविवार को औरंगाबाद स्थित पंचकूला-सहारनपुर हाईवे के पास किसान महापंचायत का आयोजन किया गया। महापंचायत में भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत, राष्ट्रीय महासचिव युद्धवीर सिंह और प्रदेश अध्यक्ष रतनमान समेत कई किसान नेता शामिल हुए। इससे पहले संगठन ने जिलेभर के किसानों से ट्रैक्टरों के साथ पहुंचने की अपील की थी। महापंचायत में किसानों से जुड़े कई मुद्दों पर चर्चा की गई। इनमें गन्ने का भाव बढ़ाने, मंडियों में धान की खरीद में आ रही परेशानियों, बिजली, खाद और बीज की समस्याओं के अलावा यमुनानगर-रादौर सड़क का मुद्दा प्रमुख रहा। भाकियू…
