Yamunanagar News

यमुनानगर में प्रशासन ने नशा तस्करों के घर तोड़े: महिलाओं ने किया विरोध; पुलिस बोली- तस्करों पर NDPS के 8 केस दर्ज

यमुनानगर के हमीदा क्षेत्र की आत्मापुरी कॉलोनी में गुरुवार को प्रशासन ने नशा तस्करी से जुड़े परिवार के मकान पर कार्रवाई करते हुए उसे जेसीबी से ध्वस्त कर दिया। नगर निगम की टीम भारी पुलिस बल और ड्यूटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में कार्रवाई करने पहुंची। मकान खाली कराने से पहले उसमें रह रहे महिलाओं और बच्चों को बाहर निकाला गया। इसके बाद घर का पूरा सामान भी बाहर निकलवाया। सामान बाहर निकालने की पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कराई गई और मौके पर गवाह भी बनाए गए। प्रशासन के अनुसार, आत्मापुरी कॉलोनी में नियमों के विरुद्ध बने मकानों को लेकर पहले…
Read More
यमुनानगर में रेप पीड़िता का गला काटकर मर्डर: जान बचाने के लिए पड़ोसी के घर छिपी, पीछा कर आरोपी ने किए कई वार

यमुनानगर में रेप पीड़िता का गला काटकर मर्डर: जान बचाने के लिए पड़ोसी के घर छिपी, पीछा कर आरोपी ने किए कई वार

हरियाणा के यमुनानगर में 24 वर्षीय महिला का मर्डर कर दिया गया। पड़ोस के ही रहने वाले वाले युवक ने महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ कई वार किए। करीब डेढ़ साल महिला ने आरोपी पर रेप का केस दर्ज कराया था। मामले में बाद में समझौता हो गया। करीब पांच महीने पहले ही आरोपी पर महिला के पति के साथ मारपीट करने का आरोप लगा था। मारपीट के मामले में ही वह हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद जेल से छूटा था। बुधवार शाम आरोपी महिला के घर में घुस आया। उसे देखते ही वह पड़ोसी के घर में छिपने…
Read More
हथिनीकुंड बैराज में सेना की बोट डूबी, 2 जवान लापता: 15 किमी तक सर्च ऑपरेशन, हेलिकॉप्टर से भी निगरानी; प्रैक्टिस के दौरान हादसा

हथिनीकुंड बैराज में सेना की बोट डूबी, 2 जवान लापता: 15 किमी तक सर्च ऑपरेशन, हेलिकॉप्टर से भी निगरानी; प्रैक्टिस के दौरान हादसा

हरियाणा के यमुनानगर में हथिनीकुंड बैराज पर डूबे सेना के दो जवानों का दूसरे दिन भी सुराग नहीं लगा। बुधवार शाम 15 किमी दूर दादूपुर हेड से दो लाइफ जैकेट और एक डाइविंग किट मिली। सेना ने अभी पुष्टि नहीं की है कि ये लापता जवानों की ही हैं। उत्तर प्रदेश की तरफ यमुना में बढ़था कोरसी गांव के पास एक शव मिला है। ये जगह भी बैराज से करीब 15 किमी दूर है। सिंचाई विभाग के SDO नवीन रंगा ने बताया कि पहचान के लिए आर्मी को सूचना दी गई है। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि शव लापता…
Read More
हथिनीकुंड बैराज में स्पेशल फोर्स के 4 जवान डूबे: 3 जवान 600 मीटर तैरकर बाहर निकले; यमुनानगर में ट्रेनिंग के दौरान हादसा

हथिनीकुंड बैराज में स्पेशल फोर्स के 4 जवान डूबे: 3 जवान 600 मीटर तैरकर बाहर निकले; यमुनानगर में ट्रेनिंग के दौरान हादसा

हरियाणा-हिमाचल की सीमा पर मंगलवार शाम को यमुना नदी में बड़ा हादसा हो गया। बाढ़ बचाव की प्रैक्टिस के दौरान सेना की मोटर बोट नदी के बीच में डूब गई। जिससे सेना के चार जवान गहरे पानी में डूबने लगे। पानी के तेज बहाव के बीच 3 जवान तो किसी तरह करीब 600 मीटर तैर कर पश्चिमी यमुना नहर के गेट से बाहर आ गए, लेकिन एक अन्य जवान लापता हो गया। जवान को ढूंढने के लिए सेना ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया है। सेना के करीब 10 जवानों ने रस्सी के सहारे पानी से बोट बाहर निकाली। हादसे की…
Read More
स्वतंत्रता दिवस पर राज्यपाल प्रोफेसर असीम कुमार घोष यमुनानगर में करेंगे ध्वजारोहण

स्वतंत्रता दिवस पर राज्यपाल प्रोफेसर असीम कुमार घोष यमुनानगर में करेंगे ध्वजारोहण

चंडीगढ़, 12 अगस्त-हरियाणा में 80वां स्वतंत्रता दिवस पूरे हर्षोल्लास, जोश और गरिमा के साथ मनाया जाएगा। आगामी 15 अगस्त को हरियाणा के राज्यपाल प्रोफेसर असीम कुमार घोष यमुनानगर में जबकि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी नवगठित जिला हांसी में ध्वजारोहण करेंगे। वहीं, एट होम कार्यक्रम शाम को हरियाणा लोक भवन, चंडीगढ़ में आयोजित किया जाएगा। मुख्य सचिव श्री अनुराग रस्तोगी द्वारा जारी एक पत्र के अनुसार, राज्य में जिला, उपमंडल, ब्लॉक एवं पंचायत स्तर पर स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित किए जाएंगे और निर्धारित स्थानों पर प्रातः 9 बजे के तुरंत बाद राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा। सरकार द्वारा जारी कार्यक्रम के…
Read More