16
Aug
जींद: किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल की अगुवाई में संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) ने रविवार से ‘किसान बचाओ पदयात्रा’ शुरू की। यह पदयात्रा जींद के दातासिंहवाला से दिल्ली के जंतर-मंतर तक निकाली जा रही है। किसान करीब 228 किलोमीटर का सफर पैदल तय करेंगे और 29 अगस्त को दिल्ली पहुंचकर किसान पंचायत करेंगे। पदयात्रा के लिए करीब 51 किसान पूरी दूरी पैदल तय करेंगे, जबकि लगभग 200 किसान और वालंटियर्स सहयोग के लिए साथ रहेंगे। किसान संगठनों का कहना है कि यात्रा शांतिपूर्ण और अनुशासित तरीके से निकाली जाएगी तथा सड़क का रास्ता बाधित नहीं किया जाएगा। किसानों की प्रमुख मांगों में भारत-अमेरिका प्रस्तावित ट्रेड डील से कृषि, डेयरी, पोल्ट्री और…
