07
Oct
पंजाब के फिरोजपुर में भारत-पाकिस्तान सीमा के पास सुरक्षा एजेंसियों ने बड़ी मात्रा में हेरोइन बरामद की है। खेतों में मिली इस खेप की कीमत करीब 100 करोड़ रुपए बताई जा रही है। शुरुआती जांच के मुताबिक, नशे की यह खेप पाकिस्तान की ओर से ड्रोन के जरिए भारतीय सीमा में गिराई गई थी। सूचना मिलने के बाद BSF और पंजाब पुलिस ने संयुक्त रूप से सर्च ऑपरेशन चलाया और खेतों से नशीला पदार्थ बरामद किया। सुरक्षा एजेंसियों को सीमा क्षेत्र में ड्रोन के जरिए नशे की खेप पहुंचाए जाने की सूचना मिली थी। इसके बाद संबंधित इलाके में तलाशी…
