08
Oct
अमृतसर में अजनाला थाने पर हमले से जुड़े मामले में खडूर साहिब से सांसद अमृतपाल सिंह के 8 साथियों के बयान अदालत में दर्ज किए गए। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश परमिंदर सिंह की अदालत में हुई सुनवाई के दौरान चार आरोपी व्यक्तिगत रूप से पेश हुए, जबकि चार आरोपियों की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेशी हुई। सभी के बयान धारा 313 के तहत दर्ज किए गए। अदालत में पेश किए गए आरोपियों में हरजीत सिंह, गुरप्रीत सिंह, कुलवंत सिंह राउके, बसंत सिंह दौलतपुरा, हरमेल सिंह योद्धे, बलविंदर सिंह जंगियाना, भगवंत सिंह उर्फ प्रधानमंत्री बाजेके और ईश्वर सिंह शामिल हैं।…
