09
Oct
चंडीगढ़: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने विधानसभा का सत्र बुलाया है। यह सत्र 22 अक्टूबर से 27 अक्टूबर तक चलेगा। हालांकि, इन छह दिनों के दौरान सदन की कार्यवाही केवल तीन दिन होने की जानकारी सामने आई है। सत्र में राज्य से जुड़े अहम मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है। इनमें श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की बेअदबी से जुड़े कानून का मुद्दा भी प्रमुख रह सकता है। सत्र का विस्तृत एजेंडा आधिकारिक कार्यक्रम जारी होने के बाद स्पष्ट होगा। बेअदबी कानून पर चर्चा की संभावना इसलिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है, क्योंकि पंजाब सरकार इस कानून के…
