Punjab News

जालंधर और अमृतसर में नगर निगम कमिश्नर बदले: सुरेंद्र सिंह को जालंधर की जिम्मेदारी, पल्लवी मिश्रा बनीं अमृतसर की नई कमिश्नर

जालंधर और अमृतसर में नगर निगम कमिश्नर बदले: सुरेंद्र सिंह को जालंधर की जिम्मेदारी, पल्लवी मिश्रा बनीं अमृतसर की नई कमिश्नर

पंजाब प्रशासन ने नगर निगम स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए जालंधर के नगर निगम कमिश्नर आईएएस संदीप ऋषि का तबादला कर दिया है। जारी आदेशों के अनुसार, अमृतसर के कमिश्नर सुरेंद्र सिंह को जालंधर नगर निगम का नया कमिश्नर नियुक्त किया गया है। वहीं, आईएएस अधिकारी पल्लवी मिश्रा को अमृतसर नगर निगम कमिश्नर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पंजाब सरकार के प्रशासनिक विभाग द्वारा जारी आदेशों के तहत यह बदलाव तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। संदीप ऋषि को कुछ ही समय पहले जालंधर नगर निगम कमिश्नर का कार्यभार सौंपा गया था, लेकिन अब सरकार ने उनकी…
Read More
हरिके पत्तन में खालड़ा की याद में बनेगा स्मारक: अकाल तख्त में बरसी पर SGPC का ऐलान; धामी ने विदेशों में सिखों पर हमलों पर जताई चिंता

हरिके पत्तन में खालड़ा की याद में बनेगा स्मारक: अकाल तख्त में बरसी पर SGPC का ऐलान; धामी ने विदेशों में सिखों पर हमलों पर जताई चिंता

मानवाधिकारों के रक्षक शहीद जसवंत सिंह खालड़ा और अन्य शहीदों की याद में श्री अकाल तख्त साहिब में श्रद्धा के साथ शहीदी दिवस मनाया गया। गोल्डन टेंपल परिसर स्थित गुरुद्वारा शहीद बाबा गुरबख्श सिंह जी के स्थान पर आयोजित समागम में बड़ी संख्या में संगत और पंथक संगठनों के प्रतिनिधि शामिल हुए। इस दौरान श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के अखंड पाठ साहिब के भोग के बाद कीर्तन किया गया और शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार सिंह साहिब ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज ने कहा कि सिख कौम में शहीदों का स्थान हमेशा सर्वोच्च रहा…
Read More
पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस की नियुक्ति का विरोध: वित्तमंत्री बोले- सहमति नहीं ली; पंजाब CM ने कैबिनेट की इमरजेंसी मीटिंग बुलाई

पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस की नियुक्ति का विरोध: वित्तमंत्री बोले- सहमति नहीं ली; पंजाब CM ने कैबिनेट की इमरजेंसी मीटिंग बुलाई

पंजाब की आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार ने पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट के नए चीफ जस्टिस अश्वनी कुमार मिश्रा की नियुक्ति का विरोध किया है। जालंधर में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर वित्तमंत्री हरपाल चीमा ने कहा कि चीफ जस्टिस की नियुक्ति के लिए संबंधित राज्य सरकार के व्यू और सहमति लेनी जरूरी होती है। इस मामले में इस प्रक्रिया को फॉलो नहीं किया है। इसे देखते हुए CM भगवंत मान ने दोपहर बाद 4 बजे कैबिनेट की इमरजेंसी मीटिंग बुलाई है। वित्तमंत्री ने कहा इस मीटिंग में जस्टिस मिश्रा की नियुक्ति में अपनाई गई प्रक्रिया को लेकर विचार किया जाएगा। चीमा…
Read More
पंजाब में बिजली संकट, उत्पादन घटा: मंत्री सौंद बोले- आधी क्षमता पर चल रहे थर्मल प्लांट; 4 दिन में कोयला नहीं मिला तो बढ़ेंगे कट

पंजाब में बिजली संकट, उत्पादन घटा: मंत्री सौंद बोले- आधी क्षमता पर चल रहे थर्मल प्लांट; 4 दिन में कोयला नहीं मिला तो बढ़ेंगे कट

पंजाब में पिछले 3 दिनों से बिजली कट बढ़ गए हैं। पावर कट के बीच स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। राज्य के बिजली मंत्री तरणप्रीत सिंह सौंद ने इसे लेकर वीडियो भी जारी किया। बिजली मंत्री ने कहा कि पूरे भारत में कोयले की कमी के कारण सूबे को घरेलू और इंडस्ट्री सेक्टर में कट लगाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। देशभर में लगभग 63 गीगावाट (GW) क्षमता के थर्मल पावर प्लांट कोयले की किल्लत से सीधे तौर पर प्रभावित हुए हैं और अधिकांश निजी बिजली प्लांट के पास केवल 3 से 4 दिनों का ही कोयला स्टॉक…
Read More
शहीद सुखचैन सिंह की अंतिम यात्रा रुकवाई: ग्रामीणों ने नौकरी और सभी सुविधाओं की मांग को लेकर किया प्रदर्शन, बोले- 3 दिन से गांव नहीं पहुंचा कोई अफसर

शहीद सुखचैन सिंह की अंतिम यात्रा रुकवाई: ग्रामीणों ने नौकरी और सभी सुविधाओं की मांग को लेकर किया प्रदर्शन, बोले- 3 दिन से गांव नहीं पहुंचा कोई अफसर

जम्मू-कश्मीर के राजौरी में शहीद हुए हरियाणा के सिरसा जिले के आर्मी जवान सुखचैन सिंह का आज शनिवार को पैतृक गांव कुत्ताबढ़ में अंतिम संस्कार होगा। पहले उनकी पार्थिव देह शुक्रवार को पठानकोट से हवाई से सिरसा पहुंचनी थी, लेकिन बारिश के कारण रात में सिरसा एयरफोर्स स्टेशन में रखवा दिया गया था। परिवार के मुताबिक, शनिवार सुबह करीब 10 बजे पार्थिव देह कुत्ताबढ़ पहुंच गया, जहां कुछ समय के लिए अंतिम दर्शन के लिए रखा गया। इसके बाद राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा। शहीद की अंतिम यात्रा में शामिल होने के लिए पूरा गांव एकजुट है।…
Read More
लुधियाना में नकली PUMA फैक्ट्री पर रेड: नामी कंपनियों के लेबल लगाकर करते थे सप्लाई; 1200 लेबल सहित बड़ी संख्या में जैकेट जब्त

लुधियाना में नकली PUMA फैक्ट्री पर रेड: नामी कंपनियों के लेबल लगाकर करते थे सप्लाई; 1200 लेबल सहित बड़ी संख्या में जैकेट जब्त

लुधियाना के टिब्बा रोड में शुक्रवार को पायरेसी टीम ने एक फैक्ट्री में PUMA कंपनी के नाम से कथित तौर पर नकली माल तैयार किए जाने की सूचना पर रेड की। इस दौरान शिमलापुरी पुलिस भी मौके पर पहुंची। फैक्ट्री से बड़ी संख्या में जैकेट और PUMA के लेबल बरामद होने की बात सामने आई है। पुलिस ने बरामद सामान को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। यह कार्रवाई करीब 2 से ढाई घंटे तक चली। इस दौरान फैक्ट्री में मौजूद सामान की जांच की गई। इस दौरान करीब 1200 लेबल बरामद होने की बात कही…
Read More
पाकिस्तान को खुफिया जानकारी भेजने के आरोपियों से हथियार बरामद: पुलिस ने प्रोडक्शन वारंट पर लाकर की पूछताछ; जेल से चला रहे थे नेटवर्क

पाकिस्तान को खुफिया जानकारी भेजने के आरोपियों से हथियार बरामद: पुलिस ने प्रोडक्शन वारंट पर लाकर की पूछताछ; जेल से चला रहे थे नेटवर्क

लुधियाना पुलिस ने देशविरोधी गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किए 3 आरोपियों से 1 पिस्टल .32 बोर और 2 कारतूस बरामद किए हैं। आरोपी पाकिस्तान में बैठे अपने साथियों के कहने पर संवेदनशील इलाकों में सीसीटीवी कैमरे लगाकर उनकी लाइव फुटेज और सुरक्षा से जुड़ी खुफिया जानकारी पाकिस्तान भेजते थे। यह कार्रवाई पुलिस कमिश्नर लुधियाना स्वप्न शर्मा, IPS के निर्देश पर की गई। अभियान की निगरानी डीसीपी इन्वेस्टिगेशन हरपाल सिंह, अतिरिक्त डीसीपी इन्वेस्टिगेशन रूपिंदर कौर भट्टी और सहायक पुलिस कमिश्नर डिटेक्टिव हर्षप्रीत सिंह की देखरेख में की जा रही है। पहले…
Read More
पटियाला MP का SIR में वोट गायब: धर्मवीर गांधी बोले- जब मुझे दिक्कत तो आम लोगों का क्या होगा; VIP कोटे से सुलझा मामला

पटियाला MP का SIR में वोट गायब: धर्मवीर गांधी बोले- जब मुझे दिक्कत तो आम लोगों का क्या होगा; VIP कोटे से सुलझा मामला

पटियाला से सांसद डॉ. धर्मवीर गांधी ने स्पेशल आइडेंटिफिकेशन एंड रेजिडेंस (SIR) प्रक्रिया पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने बताया कि इस प्रक्रिया के तहत उनकी वोटर लिस्ट में वोट ही नहीं मिली। सांसद होने के नाते उनका मामला तो वीआईपी कोटे से हल हो गया, लेकिन उनके परिवार को अपने प्रमाण पत्र जमा कराने के लिए डीसी कार्यालय जाना पड़ा। डॉ. गांधी ने कहा कि यह प्रक्रिया आसान होनी चाहिए थी और किसी को भी परेशानी में नहीं डालनी चाहिए। उन्होंने चिंता जताई कि अगर उन्हें सांसद होने के बावजूद इतनी दिक्कत का सामना करना पड़ा, तो आम लोगों को…
Read More
फिरोजपुर के युवक की मलेशिया में मौत: बेटी के जन्मदिन पर मिली पिता की मौत की खबर; शव भारत लाने के लिए परिजनों ने लगाई गुहार

फिरोजपुर के युवक की मलेशिया में मौत: बेटी के जन्मदिन पर मिली पिता की मौत की खबर; शव भारत लाने के लिए परिजनों ने लगाई गुहार

फिरोजपुर की बस्ती करम सिंह वाली निवासी 32 वर्षीय मिथुन कुमार की मलेशिया में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिवार को 29 अगस्त को फोन के जरिए उसकी मौत की सूचना मिली। संयोग से जिस दिन मिथुन की मौत हुई, उसी दिन उसकी 9 वर्षीय बेटी नैन्सी का जन्मदिन था। बेटी के जन्मदिन पर पिता की मौत की खबर मिलने से परिवार में मातम छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और वे शव भारत लाने की गुहार लगा रहे हैं। मिथुन के भाई गुरप्रीत सिंह ने बताया कि वह वर्ष 2022 में वर्क परमिट पर मलेशिया गया…
Read More
पंजाब CMO में करप्शन के दावों पर ED अधिकारी तलब: फाइल के साथ पुलिस मुख्यालय बुलाया; AAP मंत्री बोले- चैट-स्क्रीनशॉट पढ़ने लायक नहीं

पंजाब CMO में करप्शन के दावों पर ED अधिकारी तलब: फाइल के साथ पुलिस मुख्यालय बुलाया; AAP मंत्री बोले- चैट-स्क्रीनशॉट पढ़ने लायक नहीं

पंजाब में मुख्यमंत्री कार्यालय में करप्शन के दावों को लेकर पंजाब पुलिस और एनफोर्समेंट डायरेक्टोरेट (ED) आमने-सामने आ गए हैं। पंजाब पुलिस ने ED को दूसरी बार रिमाइंडर भेजकर पूरी फाइल और दस्तावेज मांगे हैं। पहले ED अधिकारी को 1 सितंबर सुबह 11 बजे पंजाब पुलिस मुख्यालय पहुंचना था, लेकिन वह नहीं पहुंचे। अब पुलिस ने उन्हें 3 सितंबर दोपहर 3 बजे मुख्यालय पहुंचने को कहा है। वहीं ED के दावे पर आम आदमी पार्टी (AAP) के पंजाब प्रधान और कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने कहा कि एजेंसी जिन चैट, स्क्रीनशॉट और इलेक्ट्रॉनिक रिकॉर्ड के आधार पर आरोप लगा रही…
Read More