Chandigarh News

PM मोदी के जन्मदिन पर चंडीगढ़ में 50 हजार दीयों से जगमगाया सेक्टर-17

PM मोदी के जन्मदिन पर चंडीगढ़ में 50 हजार दीयों से जगमगाया सेक्टर-17

चंडीगढ़ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिवस पर गुरुवार को ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। शाम 6 से 7 बजे के बीच भाजपा कार्यकर्ताओं और आम लोगों ने अपने घरों में दीये जलाए। सेक्टर-17 में आयोजित समारोह में करीब 50 हजार मिट्टी के दीयों से पूरा प्लाजा जगमगा उठा। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की कामना की गई। देशभर में भी लोगों से इसी समय ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाने की अपील की गई थी। यह आयोजन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर शुरू…
Read More
चंडीगढ़ में सीरियल किलर को तीसरी बार उम्रकैद, बुजुर्ग से रेप-हत्या में दोषी

चंडीगढ़ में सीरियल किलर को तीसरी बार उम्रकैद, बुजुर्ग से रेप-हत्या में दोषी

चंडीगढ़ की जिला अदालत ने सीरियल किलर मोनू कुमार को तीसरे रेप और हत्याकांड में भी दोषी करार दिया गया है। बुजुर्ग से रेप के बाद हत्या मामले में आज जिला अदालत ने उम्रकैद की सजा सुनाई। मोनू के खिलाफ दर्ज केसों में यह तीसरा मामला है। गिरफ्तारी के बाद उसने 3 महिलाओं की हत्या करने की बात कबूली। पुलिस ने मामले की जांच के दौरान जुटाए सबूतों के आधार पर उसके खिलाफ अदालत में चार्जशीट दाखिल की। अदालत में सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष ने मोनू के खिलाफ सबूत पेश किए। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत…
Read More
चंडीगढ़ में पेट्रोल लंगर के नकली कूपन छपे: ₹2500, ₹1000 और ₹500 वाले पकड़े गए; ₹300 वाले चल रहे, 21 सितंबर के बाद महिलाओं को मिलेंगे iPhone

चंडीगढ़ में पेट्रोल लंगर के नकली कूपन छपे: ₹2500, ₹1000 और ₹500 वाले पकड़े गए; ₹300 वाले चल रहे, 21 सितंबर के बाद महिलाओं को मिलेंगे iPhone

चंडीगढ़ में पेट्रोल का लंगर लगाने के ऐलान के बाद बांटे जा रहे कूपन में फर्जीवाड़ा सामने आया है। पेट्रोल पंप पर 2500, 1000 और 500 रुपए के नकली कूपन पकड़े गए हैं। इन तीनों राशि वाले कूपन को बंद कर दिया गया है। अब पेट्रोल पंपों पर सिर्फ 300 रुपए वाले कूपन ही स्वीकार किए जा रहे हैं। मामला चंडीगढ़ के सेक्टर-7 स्थित सिद्धू पेट्रोल पंप पर सामने आया। पेट्रोल पंप संचालकों को कारोबारी राकेश त्रेहन उर्फ राजा दी किंग की ओर से दिए जा रहे कूपन और पंप पर इस्तेमाल होने वाले कूपन के कागज में अंतर नजर…
Read More
चंडीगढ़ IED केस में तीन आरोपियों की कोर्ट में पेशी, सतनाम सत्ता से कनेक्शन की जांच; पुलिस रिमांड मांग सकती है

चंडीगढ़ IED केस में तीन आरोपियों की कोर्ट में पेशी, सतनाम सत्ता से कनेक्शन की जांच; पुलिस रिमांड मांग सकती है

चंडीगढ़ में IED और विस्फोटक सामग्री बरामद होने के मामले में गिरफ्तार किए गए तीन आरोपियों को सोमवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। पुलिस आरोपियों का रिमांड लेने की तैयारी में है, ताकि उनसे पूछताछ कर कथित आतंकी साजिश से जुड़े कई अहम सवालों के जवाब हासिल किए जा सकें। पुलिस जांच में आरोपियों के विदेशी हैंडलर सतनाम सिंह उर्फ सत्ता नौशेरा से कथित संपर्क की बात सामने आई है। जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि आरोपियों को विस्फोटक सामग्री कहां से मिली और इसे चंडीगढ़ में कहां इस्तेमाल किया जाना था। पुलिस के अनुसार, आरोपियों…
Read More
सज्जन कुमार को ‘रोल मॉडल’ बताने पर भड़के चन्नी, बोले- सिख कौम के हत्यारे का नाम लेना भी पाप

सज्जन कुमार को ‘रोल मॉडल’ बताने पर भड़के चन्नी, बोले- सिख कौम के हत्यारे का नाम लेना भी पाप

चंडीगढ़: 1984 के सिख विरोधी दंगों के दोषी पूर्व कांग्रेस सांसद सज्जन कुमार के निधन के बाद कांग्रेस नेताओं की ओर से दी गई श्रद्धांजलि को लेकर पंजाब की सियासत में बवाल मच गया है। कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा की ओर से सज्जन कुमार को लेकर की गई टिप्पणी पर पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और सांसद चरणजीत सिंह चन्नी ने कड़ी आपत्ति जताई है।  चन्नी ने साफ कहा कि सज्जन कुमार रोल मॉडल नहीं हो सकते। उन्होंने सज्जन कुमार को सिख कौम का हत्यारा बताते हुए कहा कि ऐसे व्यक्ति का नाम लेना भी पाप है। चन्नी ने कहा कि 1984 के दंगों में सिखों और मानवता…
Read More
पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, बाबा फरीद यूनिवर्सिटी की 454 फार्मासिस्ट पदों की भर्ती पर रोक

पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, बाबा फरीद यूनिवर्सिटी की 454 फार्मासिस्ट पदों की भर्ती पर रोक

चंडीगढ़: पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने बाबा फरीद यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज, फरीदकोट की ओर से 454 फार्मासिस्ट (फार्मेसी ऑफिसर) पदों के लिए चल रही भर्ती प्रक्रिया पर रोक लगा दी है। कोर्ट ने यह रोक भर्ती परीक्षा को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई के दौरान लगाई।  यह भर्ती 11 जून 2026 को जारी विज्ञापन के जरिए निकाली गई थी। इसके तहत पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में 454 फार्मासिस्ट/फार्मेसी ऑफिसर पदों पर नियुक्तियां होनी थीं। परीक्षा 19 जुलाई 2026 को आयोजित की गई थी।  भर्ती परीक्षा को लेकर पहले से ही विवाद चल रहा है। याचिका में परीक्षा में कथित संगठित और हाईटेक नकल…
Read More
CM भगवंत मान ने राज्यपाल से की मुलाकात, जगतार सिंह हवारा की 10 दिन की पैरोल की मांग; मां की खराब तबीयत का दिया हवाला

CM भगवंत मान ने राज्यपाल से की मुलाकात, जगतार सिंह हवारा की 10 दिन की पैरोल की मांग; मां की खराब तबीयत का दिया हवाला

चंडीगढ़: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बुधवार को राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया से मुलाकात कर जगतार सिंह हवारा को 10 दिन की पैरोलदेने की मांग की। मान ने यह मांग मानवीय आधार पर रखी है। उन्होंने हवारा की मां की खराब तबीयत का हवाला देते हुए कहा कि वह 31 साल बाद अपने बेटे से मिलने की उम्मीद लगाए बैठी हैं।  मुख्यमंत्री के मुताबिक, हवारा का मामला केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ से जुड़ा होने के कारण पैरोल की प्रक्रिया में राज्यपाल की भूमिका महत्वपूर्ण है। मान ने राज्यपाल से इस मामले में जल्द सिफारिश करने का आग्रह किया है। अंतिम निर्णय केंद्र सरकार के स्तर पर होना…
Read More
डेरा प्रमुख राम रहीम के रेप केस में हाईकोर्ट का फैसला, पीड़िताओं को मुआवजे का आदेश; दोषसिद्धि बरकरार

डेरा प्रमुख राम रहीम के रेप केस में हाईकोर्ट का फैसला, पीड़िताओं को मुआवजे का आदेश; दोषसिद्धि बरकरार

चंडीगढ़: पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह से जुड़े 2002 के दुष्कर्म मामले में महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। कोर्ट ने मामले में पीड़िताओं के मुआवजे से जुड़ी याचिका पर सुनवाई करते हुए संबंधित पक्षों को राहत और मुआवजे के पहलू पर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। यह मामला 2002 में डेरा प्रमुख पर दो महिला अनुयायियों के यौन शोषण के आरोपों से जुड़ा है। मामले में CBI की जांच के बाद पंचकूला की विशेष अदालत ने 2017 में राम रहीम को दोनों मामलों में दोषी ठहराया था और कुल 20 साल की सजा सुनाई थी।  रेप केस के फैसले के…
Read More
चंडीगढ़ में OPS समेत लंबित मांगों को लेकर पंजाब के कर्मचारी-शिक्षकों का बड़ा प्रदर्शन, विधानसभा घेरने की चेतावनी

चंडीगढ़ में OPS समेत लंबित मांगों को लेकर पंजाब के कर्मचारी-शिक्षकों का बड़ा प्रदर्शन, विधानसभा घेरने की चेतावनी

पंजाब के सरकारी कर्मचारी, शिक्षक और पेंशनर्स अपनी लंबित मांगों को लेकर चंडीगढ़ में बड़े प्रदर्शन के लिए एकजुट हुए। यह प्रदर्शन पंजाब विधानसभा सत्र के दौरान आयोजित किया गया, जिसमें राज्यभर से विभिन्न कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। प्रदर्शनकारियों ने सरकार से जल्द मांगें पूरी करने की अपील करते हुए चेतावनी दी कि समाधान नहीं होने पर आंदोलन और तेज किया जाएगा।  प्रदर्शनकारी संगठनों की प्रमुख मांगों में पुरानी पेंशन योजना (OPS) की बहाली, महंगाई भत्ते (DA) की लंबित किस्तों का भुगतान, कच्चे, आउटसोर्स और संविदा कर्मचारियों का नियमितीकरण, खाली पदों पर भर्ती तथा सेवा संबंधी लंबित मामलों का समाधान शामिल है। कर्मचारी…
Read More
पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट से सुंदर शाम अरोड़ा को झटका, रिश्वत मामले में याचिका खारिज; ट्रायल जारी रहेगा

पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट से सुंदर शाम अरोड़ा को झटका, रिश्वत मामले में याचिका खारिज; ट्रायल जारी रहेगा

पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने पंजाब के पूर्व उद्योग मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा की उस याचिका को खारिज कर दिया है, जिसमें उन्होंने रिश्वतखोरी मामले की एफआईआर और ट्रायल को रद्द करने अथवा नए सिरे से जांच कराने की मांग की थी। हाईकोर्ट ने याचिका में कोई दम न पाते हुए हस्तक्षेप से इनकार कर दिया, जिसके बाद मामले का ट्रायल अब निचली अदालत में जारी रहेगा।  यह मामला अक्टूबर 2022 का है, जब पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने अरोड़ा को कथित तौर पर 50 लाख रुपये की रिश्वत के साथ गिरफ्तार किया था। जांच एजेंसी का आरोप है कि उन्होंने एक विजिलेंस जांच में राहत दिलाने के लिए कुल 1…
Read More