Pathankot News

पंजाब के 544 सेवा केंद्रों में कर्मचारियों की हड़ताल, 1.5 लाख रुपये तक जुर्माने के विरोध में कामकाज प्रभावित

पंजाब के 544 सेवा केंद्रों में कर्मचारियों की हड़ताल, 1.5 लाख रुपये तक जुर्माने के विरोध में कामकाज प्रभावित

पंजाब में सेवा केंद्रों के कर्मचारियों ने जुर्माने की व्यवस्था के विरोध में गुरुवार को राज्यव्यापी हड़ताल शुरू कर दी। इस कारण प्रदेश के 544 सेवा केंद्रों में सरकारी सेवाएं प्रभावित हुईं। कर्मचारियों का कहना है कि मामूली क्लेरिकल गलतियों और तकनीकी समस्याओं के लिए उन पर भारी जुर्माना लगाया जा रहा है। यूनियन ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान से मामले में हस्तक्षेप करने की मांग की है। यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष जसविंदर सिंह गिल ने आरोप लगाया कि आवेदन प्रक्रिया के दौरान छोटी गलतियों और कर्मचारियों के नियंत्रण से बाहर की तकनीकी समस्याओं के लिए भी आर्थिक दंड…
Read More
पठानकोट में किराए के मकान से मिली 7.8 किलो हेरोइन: महिला समेत 2 गिरफ्तार, अमृतसर से सप्लाई करने पहुंचे थे आरोपी

पठानकोट में किराए के मकान से मिली 7.8 किलो हेरोइन: महिला समेत 2 गिरफ्तार, अमृतसर से सप्लाई करने पहुंचे थे आरोपी

पंजाब के पठानकोट में पुलिस ने नशा तस्करी के एक नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए एक महिला समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान कुल 7.823 किलोग्राम हेरोइन बरामद की है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी अमृतसर से हेरोइन लाकर पठानकोट और आसपास के इलाकों में सप्लाई करने की तैयारी में थे। मामले की जांच के दौरान पुलिस को कथित सीमा पार तस्करी नेटवर्क से जुड़े सुराग भी मिले हैं। पठानकोट के एसएसपी मनप्रीत सिंह के अनुसार, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि अमृतसर की ओर से एक व्यक्ति भारी मात्रा में हेरोइन लेकर पठानकोट…
Read More
पठानकोट में 50 दिन बाद टावर से उतरेंगे बुजुर्ग, प्रशासन से बनी सहमति: DC-SSP ने एक सप्ताह में चंडीगढ़ में बैठक कराने का दिया आश्वासन

पठानकोट में 50 दिन बाद टावर से उतरेंगे बुजुर्ग, प्रशासन से बनी सहमति: DC-SSP ने एक सप्ताह में चंडीगढ़ में बैठक कराने का दिया आश्वासन

पठानकोट में अपनी मांगों को लेकर करीब 50 दिनों से 100 फीट ऊंचे टावर पर बैठे दो बुजुर्ग आखिरकार नीचे उतरने के लिए राजी हो गए हैं। सोमवार को जिला प्रशासन के अधिकारियों और बैराज औसती संघर्ष कमेटी, जैनी जुगियाल के सदस्यों के बीच बातचीत के बाद सहमति बनी। प्रशासन ने आश्वासन दिया कि एक सप्ताह के भीतर चंडीगढ़ में पंजाब के मुख्य सचिव और सरकार के अन्य प्रतिनिधियों के साथ बैठक करवाई जाएगी। टावर पर बैठे 88 वर्षीय शरम सिंह और 83 वर्षीय कुलविंदर सिंह को मनाने के लिए सोमवार शाम करीब साढ़े चार बजे DC डॉ. पल्लवी, SSP…
Read More
पठानकोट में शिवसेना नेता के भाई की संदिग्ध मौत, बेडरूम में खून से लथपथ मिला शव; परिवार ने जताया हत्या का शक

पठानकोट में शिवसेना नेता के भाई की संदिग्ध मौत, बेडरूम में खून से लथपथ मिला शव; परिवार ने जताया हत्या का शक

पठानकोट की लक्ष्मी गार्डन कॉलोनी में शिवसेना हिंद कोर कमेटी के चेयरमैन रवि शर्मा के 35 वर्षीय भाई जतिंदर शर्मा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। जतिंदर का शव घर के बेडरूम में खून से लथपथ हालत में मिला। उनके सिर और गले समेत शरीर पर चोट के निशान बताए गए हैं। परिवार ने इसे हत्या बताते हुए मामले की उच्चस्तरीय और निष्पक्ष जांच की मांग की है। पुलिस फिलहाल मौत के कारणों की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की बात कही है। जानकारी के अनुसार, घटना के…
Read More
BJP की नशामुक्त यात्रा को AAP ने काले झंडे दिखाए, पठानकोट में नारेबाजी

BJP की नशामुक्त यात्रा को AAP ने काले झंडे दिखाए, पठानकोट में नारेबाजी

कैथल के पूंडरी में भाजपा पार्षद पर सड़क पर शराब की बोतल और म्यूजिक सिस्टम रखकर हंगामे का आरोप है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि उनकी टीम के साथ भी हाथापाई की गई। इसके बाद पुलिस मनोनीत पार्षद सहित 2 साथियों को चौकी ले आई। तीनों को रातभर चौकी में रखा गया। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। कुछ युवक पूंडरी विधायक सतपाल जांबा का नाम लेकर अभद्र टिप्पणी करते नजर आ रहे हैं। पूंडरी चौकी इंचार्ज ASI ऋषि ने पार्षद से पूछा कि तुम क्या शराब पीकर सड़क पर DJ बजाओगे? इस पर पार्षद करते नजर…
Read More
BJP की नशामुक्त यात्रा को AAP ने काले झंडे दिखाए, पठानकोट में नारेबाजी

BJP की नशामुक्त यात्रा को AAP ने काले झंडे दिखाए, पठानकोट में नारेबाजी

विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने नशामुक्त पंजाब यात्रा शुरू कर दी है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने पठानकोट में नशे के खिलाफ हेल्पलाइन नंबर 97149-02027 जारी किया। इसके अलावा नशामुक्त पंजाब का पोस्टर भी जारी किया गया है। इस बीच जब यात्रा पंगोली चौक पहुंची तो माहौल तनावपूर्ण हो गया। इस दौरान आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भाजपा की यात्रा को काले झंडे दिखाए। जिसके बाद भाजपा और आप के वर्कर आमने-सामने हो गए। दोनों पक्षों ने मुर्दाबाद के नारे लगाए। माहौल तनावपूर्ण होता देख भारी पुलिस बल तैनात किया गया। पुलिस अधिकारियों ने बीच-बचाव करते…
Read More

पठानकोट के लधपालवां टोल पर हंगामा: माइनिंग चेकिंग के दौरान ट्रक ड्राइवरों ने बैरियर तोड़े, जबरदस्ती निकाले टिप्पर; मौके पर पहुंची पुलिस

जिला पठानकोट में अवैध खनन और माइनिंग को लेकर अक्सर तनाव की स्थिति देखने को मिलती है। इसी तरह का एक मामला पठानकोट के लधपालवां टोल प्लाजा पर सामने आया, जहां माइनिंग विभाग द्वारा वाहनों की चेकिंग के दौरान अचानक स्थिति तनावपूर्ण हो गई। टिप्परों की चैकिंग को लेकर चालकों और माइनिंग विभाग के अधिकारियों के बीच कहासुनी हुई। जिसके बाद टिप्पर चालकों ने बैरियर तोड़कर तेज रफ्तार में टिप्परों को टोल प्लाजा से भगा लिया। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने उन्हें रोकने की कोशिश की। लेकिन, आक्रोशित टिप्पर चालकों ने विभागीय अधिकारियों पर जबरन वसूली के आरोप लगाकर…
Read More
पठानकोट में नशे के आदी बेटे से परेशान पिता ने उठाया सख्त कदम, पुलिस थाने ले जाकर बांधा

पठानकोट में नशे के आदी बेटे से परेशान पिता ने उठाया सख्त कदम, पुलिस थाने ले जाकर बांधा

पठानकोट: पंजाब के पठानकोट में नशे की लत से परेशान एक पिता ने अपने बेटे को पुलिस थाने ले जाकर बांध दिया। पिता का कहना है कि बेटा चिट्टे का आदी है और नशे के कारण परिवार काफी परेशान है। बताया जा रहा है कि बेटे की नशे की लत से तंग आकर पिता उसे पुलिस के पास लेकर पहुंचा। उसने पुलिस से बेटे को नशे से बाहर निकालने और उसके खिलाफ उचित कार्रवाई करने की गुहार लगाई। पिता ने बताया कि बेटे को नशे की लत इतनी गंभीर हो चुकी है कि वह परिवार की बात नहीं मानता। परिवार को डर है…
Read More
पठानकोट में शिक्षक पर छात्रा से छेड़छाड़ के आरोप के बाद बवाल, परिजनों का प्रदर्शन; जांच तेज

पठानकोट में शिक्षक पर छात्रा से छेड़छाड़ के आरोप के बाद बवाल, परिजनों का प्रदर्शन; जांच तेज

पंजाब के पठानकोट में एक स्कूल शिक्षक पर छात्रा से कथित छेड़छाड़ के आरोप लगने के बाद मामला गरमा गया। घटना से नाराज़ परिजनों और स्थानीय लोगों ने स्कूल के बाहर प्रदर्शन कर आरोपी शिक्षक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। आरोपों की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी गई है।  पुलिस के अनुसार, पीड़ित परिवार की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। छात्रा और उसके परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं, जबकि स्कूल प्रशासन से भी घटना से…
Read More
पठानकोट में बम से उड़ाने की धमकी, नगर निगम और आर्मी स्कूल को ई-मेल; प्रशासन अलर्ट, सर्च ऑपरेशन जारी

पठानकोट में बम से उड़ाने की धमकी, नगर निगम और आर्मी स्कूल को ई-मेल; प्रशासन अलर्ट, सर्च ऑपरेशन जारी

पंजाब के पठानकोट में उस समय हड़कंप मच गया, जब नगर निगम (Municipal Corporation) और एक आर्मी स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिला। धमकी मिलते ही जिला प्रशासन, पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां तुरंत हरकत में आ गईं। संबंधित परिसरों को एहतियातन खाली कराया गया और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई।  सूचना मिलते ही बम निरोधक दस्ता (Bomb Disposal Squad), डॉग स्क्वॉड और पुलिस की विशेष टीमें मौके पर पहुंचीं। दोनों परिसरों और आसपास के इलाकों की गहन तलाशी ली गई। अधिकारियों के अनुसार, किसी भी संदिग्ध वस्तु के मिलने की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन सुरक्षा के मद्देनज़र पूरे इलाके की सघन…
Read More