28
Sep
पठानकोट की लक्ष्मी गार्डन कॉलोनी में शिवसेना हिंद कोर कमेटी के चेयरमैन रवि शर्मा के 35 वर्षीय भाई जतिंदर शर्मा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। जतिंदर का शव घर के बेडरूम में खून से लथपथ हालत में मिला। उनके सिर और गले समेत शरीर पर चोट के निशान बताए गए हैं। परिवार ने इसे हत्या बताते हुए मामले की उच्चस्तरीय और निष्पक्ष जांच की मांग की है। पुलिस फिलहाल मौत के कारणों की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की बात कही है। जानकारी के अनुसार, घटना के…
