06
Sep
मानवाधिकारों के रक्षक शहीद जसवंत सिंह खालड़ा और अन्य शहीदों की याद में श्री अकाल तख्त साहिब में श्रद्धा के साथ शहीदी दिवस मनाया गया। गोल्डन टेंपल परिसर स्थित गुरुद्वारा शहीद बाबा गुरबख्श सिंह जी के स्थान पर आयोजित समागम में बड़ी संख्या में संगत और पंथक संगठनों के प्रतिनिधि शामिल हुए। इस दौरान श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के अखंड पाठ साहिब के भोग के बाद कीर्तन किया गया और शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार सिंह साहिब ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज ने कहा कि सिख कौम में शहीदों का स्थान हमेशा सर्वोच्च रहा…
