09
Oct
लुधियाना: पंजाब के लुधियाना में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने एक क्लीनिक पर छापेमारी कर बिना बिल की दवाइयां जब्त की हैं। यह कार्रवाई मुख्यमंत्री कार्यालय में की गई शिकायत के आधार पर की गई। टीम ने मौके से दवाइयों के सैंपल भी एकत्र किए, जिन्हें जांच के लिए भेजा गया है। जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री कार्यालय में क्लीनिक से संबंधित शिकायत पहुंचने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने मामले की जांच शुरू की। इसके बाद विभागीय टीम ने क्लीनिक पर पहुंचकर जांच की और वहां रखी दवाइयों के दस्तावेजों की पड़ताल की। जांच के दौरान कुछ दवाइयों के बिल उपलब्ध…
