Gurpreet Singh

3523 Posts
राजस्थान की वीडियो को पंजाब का बताकर फैलाया जा रहा झूठ, ‘लाइक्स-व्यूज’ के लिए साजिश: बलतेज पन्नू

राजस्थान की वीडियो को पंजाब का बताकर फैलाया जा रहा झूठ, ‘लाइक्स-व्यूज’ के लिए साजिश: बलतेज पन्नू

चंडीगढ़(गुरप्रीत सिंह):आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के प्रदेश मीडिया प्रभारी बलतेज पन्नू ने पूर्व क्रिकेटर और राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह भज्जी तथा अन्य सेलिब्रिटीज द्वारा सोशल मीडिया पर पंजाब को बदनाम करने के लिए चलाई जा रही कथित मुहिम पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि जिस पार्टी ने भज्जी को सम्मान देकर राज्यसभा की कुर्सी पर बैठाया, उसी के साथ पीठ में छुरा घोंपकर वे भाजपा की गोद में जा बैठे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि आज ये बिकाऊ नेता और सेलिब्रिटीज भाजपा के इशारों पर नाच रहे हैं और उनके द्वारा परोसे गए झूठ को आंखें मूंदकर…
Read More
डेरा प्रमुख राम रहीम के रेप केस में हाईकोर्ट का फैसला, पीड़िताओं को मुआवजे का आदेश; दोषसिद्धि बरकरार

डेरा प्रमुख राम रहीम के रेप केस में हाईकोर्ट का फैसला, पीड़िताओं को मुआवजे का आदेश; दोषसिद्धि बरकरार

चंडीगढ़: पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह से जुड़े 2002 के दुष्कर्म मामले में महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। कोर्ट ने मामले में पीड़िताओं के मुआवजे से जुड़ी याचिका पर सुनवाई करते हुए संबंधित पक्षों को राहत और मुआवजे के पहलू पर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। यह मामला 2002 में डेरा प्रमुख पर दो महिला अनुयायियों के यौन शोषण के आरोपों से जुड़ा है। मामले में CBI की जांच के बाद पंचकूला की विशेष अदालत ने 2017 में राम रहीम को दोनों मामलों में दोषी ठहराया था और कुल 20 साल की सजा सुनाई थी।  रेप केस के फैसले के…
Read More
सनौर में जशन विर्क की तेजधार हथियारों से हत्या, बचाने आए व्यक्ति पर भी हमला; आरोपी फरार

सनौर में जशन विर्क की तेजधार हथियारों से हत्या, बचाने आए व्यक्ति पर भी हमला; आरोपी फरार

पटियाला के सनौर में पुरानी रंजिश को लेकर 24 वर्षीय युवक जशन विर्क की हत्या का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि विवाद के बाद कुछ युवकों ने जशन पर चाकू और अन्य तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल जशन को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।  हमले के दौरान बलदेव सिंह ने जशन को बचाने की कोशिश की, लेकिन हमलावरों ने उस पर भी हमला कर दिया। बलदेव सिंह गंभीर रूप से घायल हैं और पटियाला के राजिंदरा अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। उनकी हालत नाजुक बताई जा रही…
Read More
केन्या में पंजाब के युवक के अपहरण का मामला, सांसद सतनाम संधू ने विदेश मंत्रालय से संपर्क किया; सुरक्षित वापसी का भरोसा

केन्या में पंजाब के युवक के अपहरण का मामला, सांसद सतनाम संधू ने विदेश मंत्रालय से संपर्क किया; सुरक्षित वापसी का भरोसा

मोहाली/केन्या: केन्या में पंजाब के एक युवक के कथित अपहरण का मामला सामने आने के बाद राज्यसभा सांसद सतनाम सिंह संधू ने मामले में हस्तक्षेप किया है। उन्होंने युवक की सुरक्षित वापसी के लिए विदेश मंत्रालय (MEA) और संबंधित अधिकारियों से संपर्क करने की बात कही है। सांसद संधू ने युवक के परिवार को हरसंभव मदद का भरोसा दिया है। उन्होंने कहा कि मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों के साथ समन्वय किया जा रहा है, ताकि युवक का पता लगाया जा सके और उसकी सुरक्षित भारत वापसी सुनिश्चित हो। संधू विदेशों में फंसे या संकट में आए भारतीय युवाओं के मामलों को…
Read More
सोनीपत स्वास्थ्य विभाग की चरखी दादरी में छापेमारी, अवैध लिंग जांच का भंडाफोड़; टीम ने की कार्रवाई

सोनीपत स्वास्थ्य विभाग की चरखी दादरी में छापेमारी, अवैध लिंग जांच का भंडाफोड़; टीम ने की कार्रवाई

चरखी दादरी: सोनीपत स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अवैध भ्रूण लिंग जांच की सूचना पर चरखी दादरी में छापेमारी की। स्वास्थ्य विभाग को लिंग जांच किए जाने की जानकारी मिली थी, जिसके बाद टीम ने कार्रवाई की। मामले में संबंधित लोगों की भूमिका की जांच की जा रही है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने संदिग्ध स्थान पर पहुंचकर जांच की और मौके से जुड़े लोगों से पूछताछ की। टीम अब यह पता लगाने में जुटी है कि अवैध लिंग जांच का नेटवर्क किस तरह संचालित किया जा रहा था और इसमें कौन-कौन लोग शामिल हैं। अधिकारियों ने मामले से जुड़े दस्तावेजों और अन्य…
Read More
फरीदाबाद NIT में आवारा पशु से टकराई बाइक, कारोबारी की मौत; हादसे के बाद उठे सुरक्षा पर सवाल

फरीदाबाद NIT में आवारा पशु से टकराई बाइक, कारोबारी की मौत; हादसे के बाद उठे सुरक्षा पर सवाल

फरीदाबाद के NIT इलाके में सड़क पर बैठे आवारा पशु से बाइक टकराने के बाद हुए हादसे में एक कारोबारी की मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में मातम है, वहीं घटना ने शहर की सड़कों पर घूम रहे आवारा पशुओं को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं। जानकारी के मुताबिक, कारोबारी बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान सड़क पर मौजूद आवारा पशु से बाइक की टक्कर हो गई। टक्कर के बाद वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उनकी जान नहीं बच सकी। घटना के बाद स्थानीय लोगों…
Read More
पंजाब में खत्म होगी आउटसोर्सिंग व्यवस्था, निजी ठेकेदारों से मुक्त होंगे सरकारी कर्मचारी: CM भगवंत सिंह मान

पंजाब में खत्म होगी आउटसोर्सिंग व्यवस्था, निजी ठेकेदारों से मुक्त होंगे सरकारी कर्मचारी: CM भगवंत सिंह मान

चंडीगढ़(गुरप्रीत सिंह):कर्मचारियों के हित और अधिकारों की दिशा में एक ऐतिहासिक फैसला लेते हुए पंजाब विधानसभा ने सोमवार को ‘पंजाब स्टेट आउटसोर्स्ड पर्सोनल (ट्रांजिशन टू कॉन्ट्रैक्चुअल एंगेजमेंट) बिल-2026’ को सर्वसम्मति से पारित कर दिया। इस दौरान मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने सरकारी रोजगार में दशकों से चली आ रही ठेकेदारी आउटसोर्सिंग व्यवस्था को खत्म करने और कर्मचारियों के शोषण पर रोक लगाने का ऐलान किया। इस ऐतिहासिक कानून से निजी ठेकेदारों की भूमिका खत्म होगी। पहले चरण में करीब 26,000 से 28,000 आउटसोर्स कर्मचारियों को सरकार के साथ सीधे कॉन्ट्रैक्ट के तहत लाया जाएगा। पात्र कर्मचारियों को प्रोविडेंट फंड, ग्रेच्युटी,…
Read More
पंजाब और देश की सुरक्षा के लिए भारतीय सेना के साथ मजबूत सहयोग का आह्वान: CM भगवंत सिंह मान

पंजाब और देश की सुरक्षा के लिए भारतीय सेना के साथ मजबूत सहयोग का आह्वान: CM भगवंत सिंह मान

चंडीगढ़(गुरप्रीत सिंह):पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने राज्य और देश की सुरक्षा सुनिश्चित करने, सीमा पर सुरक्षा की दूसरी पंक्ति को मजबूत करने, सशस्त्र बलों में पंजाबियों की भर्ती को बढ़ावा देने और सेवारत सैनिकों व पूर्व सैनिकों के कल्याण के लिए पंजाब सरकार और भारतीय सेना के बीच और मजबूत सहयोग का आह्वान किया है। चंडीगढ़ में थल सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ के साथ हुई मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय सुरक्षा और पंजाब से जुड़े सैन्य मामलों पर चर्चा की। इस दौरान सीमा पार से होने वाली तस्करी को रोकने के लिए एंटी-ड्रोन उपायों को और…
Read More
निजी स्कूलों की मनमानी पर लगाम, अभिभावकों से लिया कोई भी पैसा फीस में शामिल: CM भगवंत सिंह मान

निजी स्कूलों की मनमानी पर लगाम, अभिभावकों से लिया कोई भी पैसा फीस में शामिल: CM भगवंत सिंह मान

चंडीगढ़(गुरप्रीत सिंह):पंजाब में निजी स्कूलों की मनमानी फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए पंजाब विधानसभा ने सोमवार को ‘पंजाब रेगुलेशन ऑफ फीस ऑफ अनएडेड एजुकेशनल इंस्टीट्यूशंस (अमेंडमेंट) बिल, 2026’ को ध्वनिमत से सर्वसम्मति से पारित कर दिया। बिल के पारित होने से छात्रों और अभिभावकों को अत्यधिक एवं अस्पष्ट फीस वसूली के खिलाफ मजबूत सुरक्षा मिलने का रास्ता साफ हो गया है। नए कानून के तहत निजी स्कूल नए शैक्षणिक सत्र में 5 प्रतिशत से अधिक फीस नहीं बढ़ा सकेंगे। किसी भी मद के तहत अभिभावकों से वसूली गई हर राशि को फीस माना जाएगा और उसे नियमन के…
Read More
स्वतंत्रता दिवस से पहले पंजाब में हाई अलर्ट: सीमावर्ती जिलों में पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा

स्वतंत्रता दिवस से पहले पंजाब में हाई अलर्ट: सीमावर्ती जिलों में पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा

अमृतसर(गुरप्रीत सिंह): स्वतंत्रता दिवस समारोह नजदीक आने के साथ पंजाब पुलिस ने राज्य के सीमावर्ती इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। संभावित खतरों की रोकथाम, निगरानी और त्वरित प्रतिक्रिया पर विशेष जोर दिया जा रहा है। पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने सोमवार को अमृतसर कमिश्नरेट और बॉर्डर रेंज की सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा की। इस समीक्षा में अमृतसर, गुरदासपुर, पठानकोट और बटाला शामिल रहे। अधिकारियों से कहा गया कि वे कमजोर क्षेत्रों और सुरक्षा की दृष्टि से संवेदनशील माने जाने वाले स्थानों पर विशेष ध्यान दें। यह बैठक अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बढ़ी सुरक्षा चिंताओं और 15 अगस्त के…
Read More